Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच बनेंगे:राजीव कुमार को फील्डिंग की जिम्मेदारी, पोंटिंग के साथ काम करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) अगले सीजन से अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को टीम का नया गेंदबाजी कोच बनाया जाना तय है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व सपोर्ट स्टाफ सदस्य राजीव कुमार फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंजाब ने पिछले महीने बॉलिंग कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन से अलग होने का फैसला किया था। पोंटिंग और म्हाम्ब्रे मुंबई इंडियंस में साथ काम कर चुके म्हाम्ब्रे पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। दोनों पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं। म्हाम्ब्रे पिछले महीने मुंबई इंडियंस से अलग हुए थे। फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया था। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच रहे, टी-20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका 54 वर्षीय म्हाम्ब्रे 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम के बॉलिंग कोच रहे। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के साथ काम किया। उनके कार्यकाल में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता। म्हाम्ब्रे IPL में मुंबई इंडियंस के साथ दो कार्यकाल में काम कर चुके हैं। भारतीय टीम से जुड़ने से पहले और राष्ट्रीय टीम का कार्यकाल खत्म होने के बाद वे मुंबई के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे। राजीव कुमार CSK के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके पंजाब किंग्स ने फील्डिंग कोच के लिए राजीव कुमार को चुना है। वे इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। अब वे ब्रैड हैडिन की जगह पंजाब की फील्डिंग सुधारने की जिम्मेदारी संभालेंगे। 19 साल में 2 बार फाइनल पहुंची पंजाब, खिताब अब भी दूर पंजाब किंग्स अब तक IPL खिताब नहीं जीत सकी है। टीम 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल हार गई थी। रिकी पोंटिंग ने IPL 2025 से पहले टीम के हेड कोच का पद संभाला था। उनके पहले सीजन में पंजाब फाइनल तक पहुंची। IPL 2026 में भी टीम ने शानदार शुरुआत की और लगातार 6 मैच जीते, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। हालांकि, दूसरे हाफ में टीम की लय बिगड़ गई। पंजाब ने आखिरी 7 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। नए कोचिंग स्टाफ के साथ टीम अगले सीजन में खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेमीफाइनल के लिए भारत-A का आज जीतना जरुरी:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई से मुकाबला; पाकिस्तान से पिछले मैच में हार मिली
    Next Article
    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर दूसरे टेस्ट से बाहर:हैमस्ट्रिंग में चोट, मैट फिशर टीम में शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment