Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर दूसरे टेस्ट से बाहर:हैमस्ट्रिंग में चोट, मैट फिशर टीम में शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    भारत के खिलाफ शुक्रवार से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर बाहर हो गए हैं। उन्हें वेलिंगटन में इस हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनकी जगह तेज गेंदबाज मैट फिशर को टीम में शामिल किया है। फिशर भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बुलाया गया है। क्राइस्टचर्च में टिकनर की चोट का आकलन होगा न्यूजीलैंड टीम के मुताबिक, टिकनर मंगलवार को क्राइस्टचर्च में चोट का विस्तृत मेडिकल आकलन कराएंगे। इसके बाद उनकी रिकवरी में लगने वाले समय का अनुमान लगाया जाएगा। टिकनर की चोट से न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट से पहले गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा है। शुक्रवार से हेगले ओवल में शुरू होने वाला यह मुकाबला सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट होगा। पहला टेस्ट ड्रॉ, अब क्राइस्टचर्च में सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। अब दोनों टीमें 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट में उतरेंगी। इस मुकाबले से सीरीज का नतीजा तय होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच बनेंगे:राजीव कुमार को फील्डिंग की जिम्मेदारी, पोंटिंग के साथ काम करेंगे
    Next Article
    सेंचुरियन टेस्ट- बांग्लादेश पहली पारी में 91 रन पर ऑलआउट:रबाडा और यानसन ने 3-3 विकेट लिए; जवाब में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 88/1

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment