Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EU का Russia पर नया शिकंजा: 60 और बैंकों को स्विफ्ट से बाहर करने की तैयारी

    8 minutes from now

    1

    0

    यूरोपीय आयोग (ईयू) ने सोमवार को रूस के दर्जनों बैंकों को निशाना बनाने, क्रिप्टो मंचों पर कार्रवाई करने और रूस की खेल टीमों एवं उसके खिलाड़ियों पर राष्ट्रीय ध्वज तले प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। ये प्रस्ताव यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर प्रतिबंधों के नए दौर का हिस्सा हैं। आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की ओर से पेश इन प्रस्तावों को लागू होने से पहले यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों की मंजूरी मिलना जरूरी है।इस प्रक्रिया में कई सप्ताह लग सकते हैं और प्रस्तावित उपायों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य यूक्रेन पर रूस के हमले के करीब पांच साल बाद भी उस (रूस) पर आर्थिक दबाव बनाए रखना है। यूरोपीय संघ अब तक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई ऊर्जा कंपनियों सहित 4,700 से अधिक लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा चुका है।वॉन डेर लेयेन ने कहा कि इस कदम के तहत यूरोपीय संघ ‘‘रूस के बैंकों और क्रिप्टो मंचों को निशाना बनाकर उसके युद्ध के वित्तपोषण के तरीकों पर और कड़ा प्रहार करेगा’’ तथा ‘‘यूरोपीय खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में उसकी भागीदारी का रास्ता बंद करेगा।’’ उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट संदेश प्रणाली से 60 और बैंकों को बाहर किया जाएगा। आयोग रूस के ‘छाया बेड़े’ (शैडो फ्लीट) के 70 और जहाजों को निशाना बनाना चाहता है। रूस इस बेड़े का इस्तेमाल अवैध रूप से तेल की ढुलाई के लिए करता है।इसके साथ ही इस बेड़े के सभी टैंकरों के यूरोपीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘रूस के पूर्व लड़ाके यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्हें हमारे देशों में स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति नहीं दी जा सकती।इसलिए, उनके लिए यूरोपीय संघ में प्रवेश बंद रहेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ को खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में रूसी प्रतीकों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russian aircraft ने दक्षिण कोरिया के Air Defense Zone में भरी उड़ान, द्वीप पर चेतावनी जारी
    Next Article
    Volodymyr Zelenskyy का दावा, लीबिया में यूक्रेनी समुद्री Drone ने रूसी युद्धपोत डुबोया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment