Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेलर्स की दुकान से चेन चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में अंगूठी देखने के बहाने चुराई थीं चार सोने की चेन, साथी फरार

    35 minutes ago

    1

    0

    सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में 21 नवंबर को ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो बदमाशों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने की चेन पार कर दी थी। घटना के तीन दिन बाद शनिवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की दोनों चेन बरामद हुई हैं। जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को कस्बा मिश्रिख के तहसील तिराहे पर पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित राठौर ज्वैलर्स की दुकान पर लाल रंग की पल्सर बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे थे। दोनों ने दुकानदार दिलीप राठौर को अंगूठी देखने के बहाने बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान धोखे से सोने की चेन चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने मिश्रिख-कुतुबनगर रोड स्थित बोधनी तिराहे के पास से पवन कुमार गुप्ता निवासी सिंगारपुर, थाना कोतवाली सिटी, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई दो सोने की चेन बरामद कीं। इनमें एक सादी पट्टा चेन का वजन 10.150 ग्राम और दूसरी डिजाइनदार चेन का वजन 10.400 ग्राम है। दोनों का कुल वजन 20.550 ग्राम है। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला, उपनिरीक्षक गुड्डू राम, कांस्टेबल संजीव कुमार राज, रामबृज सिंह और जोधा सिंह शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में सुबह हल्के कोहरे के बाद निकली धूप:ग्रामीण इलाकों में असर ज्यादा; किसान गेहूं की बुआई में जुटे
    Next Article
    कार्तिक पूर्णिम पर 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी:अयोध्या में भोर से कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा स्नान-दान और दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment