Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेतावनी- वॉट्सएप वेब पर संवेदनशील काम करना खतरनाक:सरकार बोली- लॉगआउट जरूर करें, साइबर कैफे में लॉगिन से बचें, डेटा लीक का खतरा

    18 hours ago

    1

    0

    सरकार ने वॉट्सएप के वेबसाइट पर इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने कहा है कि अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ देते हैं, तो उससे डेटा लीक हो सकता है। साइबर क्राइम यूनिट ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि वेब पर वॉट्सएप को साइबर ठग हैक कर पूरे अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं। सरकार ने लोगों से कहा कि वे वॉट्सएप के वेब वर्जन पर ऑफिस, सरकारी, संवेदनशील सूचनाओं और पैसों से जुड़े जरूरी काम न करें। हर बार काम खत्म होने के बाद अकाउंट को लॉग-आउट जरूर करें और साइबर कैफे जैसी जगहों पर इसके इस्तेमाल से बचें। सरकार की एडवाइजरी क्या-क्या खतरे हैं? इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की एडवाइजरी के मुताबिक, WhatsApp Web के लॉगिन सेशन का गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसा कैसे हो सकता है? मान लीजिए आपने ऑफिस के कंप्यूटर पर वॉट्सएप वेब लॉगिन किया और काम खत्म होने के बाद सिर्फ ब्राउजर बंद कर दिया। आपने लॉगआउट नहीं किया। ऐसे में कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति आपके एक्टिव लॉगिन सेशन का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसी तरह, अगर कंप्यूटर में मालवेयर है या कोई दूसरा व्यक्ति उस पर नियंत्रण हासिल कर लेता है, तो आपका अकाउंट भी खतरे में पड़ सकता है। गृह मंत्रालय ने क्या सावधानी बताई है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वक्त ने किया क्या हसीं सितम' गाने वाली गीता दत्त की जिंदगी में भी आया था ऐसा ही तूफान
    Next Article
    One Sided Love: यह कैसा प्यार

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment