Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाने जौहर विवि तोड़ने की तैयारी:UP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले कांग्रेस सड़क पर उतरकर इसका करेगी विरोध

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि तोड़ने का आदेश देकर सरकार श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाना चाहती है। पार्टी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी और शिक्षा के एक मंदिर को इस तरह टूटने नहीं देगी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा और आरएसएस के लोगों के भवनों पर कब बुलडोजर चलेगा? जल्दबाजी में दिया गया ध्वस्तीकरण का आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाए। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी 15 जुलाई को सुबह 11 बजे सुनवाई करते हैं और उसी दिन शाम 4 बजे मौलाना मो. अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया जाता है। इसी से सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है। विवि बना तब रामपुर विकास प्राधिकरण के दायरे में नहीं था क्षेत्र अजय राय ने कहा कि रामपुर के सिंघनखेड़ा गांव में मौलाना मो. अली जौहर विवि वर्ष 2005 में बनवाया गया था। तब यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत नहीं आता था। वर्ष 2024 में इस गांव को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि जब निर्माण के समय यह गांव विकास प्राधिकरण में था ही नहीं, तो उस समय नक्शा कैसे पास होता? विवि एक्ट के मानक पूरे करके ही जौहर यूनिवर्सिटी बनाई गई है। भाजपा निर्माण नहीं, विध्वंस की पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा निर्माण नहीं बल्कि विध्वंस की पार्टी है, जो शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में विश्वविद्यालय, एमबीए और इंजीनियरिंग के नए–नए संस्थान खुलते थे, जबकि भाजपा सरकार में इन्हें बंद किया जा रहा है। भाजपा सरकार में अब तक डेढ़ लाख से अधिक सरकारी स्कूल बंद किए जा चुके हैं और देश में रोजाना औसतन 13 सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। केवल इसी वर्ष 50 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो गए। प्रदेश में जो मेडिकल कॉलेज बनाए भी गए, उनमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ही नहीं हैं। सिर्फ गुजरात की निर्माण कंपनी ने पैसा कमाया और चली गई। पहले जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को बंद किया गया और अब उत्तर प्रदेश की जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त किया जा रहा है। बाबा आम्टे दिव्यांग यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, श्री राम कॉलेज (भोपाल) जैसे उच्च शिक्षा के 32 यूजीसी संस्थान और न जाने कितने बीएड कॉलेज केवल कागजों और रिकॉर्ड में दर्ज हैं, जमीन पर कहीं नहीं हैं। इनका शिक्षा से बैर सिर्फ पेपर लीक तक ही सीमित नहीं है। आजम खां और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही यूपी सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ आजम खां ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित और बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि में पढ़ने वाले 75 प्रतिशत छात्र हिंदू हैं। यहाँ पढ़ने वाले छात्रों और पढ़ाने वाले सैकड़ों शिक्षकों की जिंदगी व भविष्य पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भाजपा–आरएसएस से जुड़े लोगों के भवनों की भी जांच हो अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले प्रदेश के भाजपा कार्यालयों, जिलों में बने भाजपा नेताओं और आरएसएस के भवनों की जांच करानी चाहिए। बिना नक्शा पास कराए बने इन भवनों पर यह सरकार कब बुलडोजर चलाएगी? इस प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संजय कपूर, एमएलसी ओम प्रकाश तिवारी, प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, डॉ. अलीमुल्ला खान, सचिन रावत, अरशद आजमी, अरशद खुर्शीद और मो. शमीम मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की 3 सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव:मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- आम चुनाव में एक साल से कम वक्त; देश में ऑनलाइन वोटिंग का कोई विचार नहीं
    Next Article
    जीत के लिए निषाद पार्टी भाजपा का सिंबल लेती है:बोले अरविंद राजभर; कहा- दूसरी पार्टी की सदस्या लूंगा तो मेरा दल खत्म हो जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment