Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की 3 सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव:मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- आम चुनाव में एक साल से कम वक्त; देश में ऑनलाइन वोटिंग का कोई विचार नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों- घोसी, दुद्धी और फरीदपुर पर उपचुनाव नहीं होंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि यूपी विधानसभा के आम चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है। इसलिए नियमों के मुताबिक इन सीटों पर वोटिंग नहीं कराई जाएगी। क्यों नहीं होंगे उपचुनाव? ज्ञानेश कुमार ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम चल रहा था। यह काम 10 अप्रैल तक चला। इसके बाद चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गया। फिर आयोग के पास कई दूसरे जरूरी चुनावी काम भी थे, जिनमें पूरी टीम लगी हुई थी। उन्होंने आगे कहा, अब जब आयोग इन कामों से थोड़ा फ्री हुआ, तो समय का आकलन किया गया। अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव होने हैं और अब उसमें एक साल से भी कम समय बचा है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के नियमों के अनुसार, अगर आम चुनाव में एक साल से कम समय बचा हो, तो उपचुनाव नहीं कराए जाते। इसी वजह से घोसी, दुद्धी और फरीदपुर सीट पर अब सीधे विधानसभा चुनाव ही होंगे। देश में ऑनलाइन वोटिंग नहीं होगी मीडिया सम्मेलन के दौरान जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त से ऑनलाइन या डिजिटल वोटिंग को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल भारत में ऑनलाइन चुनाव कराने की कोई योजना नहीं है। ज्ञानेश कुमार ने कहा, “भारत में चुनाव संविधान और तय नियमों के मुताबिक कराए जाते हैं। संविधान में ऑनलाइन वोटिंग का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए निर्वाचन आयोग देश में किसी भी स्तर पर ऑनलाइन चुनाव कराने पर विचार नहीं कर रहा है। चुनाव पहले की तरह पोलिंग बूथों पर ही होंगे और पूरी पारदर्शिता व तय नियमों के अनुसार कराए जाएंगे।” खबर अपडेट हो रही है… -------------------- ये भी पढें- फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर:ट्रेन से कूद भागे, बच्चे पर बंदूक तानी; 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रहे दो पुलिसवालों को गोली मार दी। एक जवान की हालत गंभीर है। बदमाश भागते हुए 1 किमी दूर गांव के खेत में छिप गए। 300 पुलिसवालों ने बदमाशों को घेर लिया। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPERC ने बिजली कंपनी को लगाई फटकार:आदेश के बाद भी 7.18 लाख का जुर्माना नहीं जमा किया, फिर दी 15 दिन की मोहलत
    Next Article
    चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाने जौहर विवि तोड़ने की तैयारी:UP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले कांग्रेस सड़क पर उतरकर इसका करेगी विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment