Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE-ISC बोर्ड परीक्षा का आज से आगाज:लखनऊ में पहली बार बना रीजनल सेंटर, पहले दिन हाई स्कूल में मैथ्स का पेपर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सहित प्रदेश भर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। CBSE और ISC की तरफ परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। CBSE ने पहली बार लखनऊ में रीजनल सेंटर बनाकर यहां से 31 जिलों की मॉनिटरिंग शुरू की हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। पहले दिन इन विषयों की परीक्षा CBSE के 10वीं में मैथ्स और 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी व हिंदी का आज पेपर हैं। पहली पाली की परीक्षा साढ़े 9 बजे से शुरू होनी हैं। वहीं, ISC में 10वीं का अंग्रेजी और 12वीं का होम साइंस का आज पेपर हैं। पहली बार शुरू हुई पहल इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। CBSE में अब सेक्शन के अनुसार उत्तर देना होगा और प्रैक्टिकल अप्रोच पर जोर रहेगा। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल इवैल्यूएशन यानी मूल्यांकन कंप्यूटर स्क्रीन पर किया जाएगा। सेंटर और स्टूडेंट्स की संख्या का डिटेल एक दिन पहले बोर्ड ने किया स्पष्ट इस बीच CBSE ने सोमवार को पुन स्पष्ट किया कि हाई स्कॉ के छात्रों के लिए पहले बोर्ड एग्ज़ाम में बैठना ज़रूरी है। अगर कोई छात्र पहले एग्ज़ाम में तीन या उससे ज़्यादा विषयों की परीक्षा में नहीं बैठा है, तो उसे दूसरे एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा। दरअसल,साल 2026 से CBSE ने कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड एग्ज़ाम शुरू कर रहा है। बोर्ड ने पहली परीक्षा में अनिवार्य उपस्थिति की बात तब कही है, जब कुछ छात्रों से ऐसे अनुरोध मिले कि वे कुछ कारणों से पहले बोर्ड एग्ज़ाम में नहीं बैठ पाएंगे और उन्हें सिर्फ दूसरे बोर्ड एग्ज़ाम में बैठने की अनुमति दी जाए। बोर्ड परीक्षा के दौरान क्या करना है CBSE एक्सपर्ट सुशील कुमार कहते हैं कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे ताकि भागदौड़ और तनाव से बचा जा सके।अपने साथ (नीला/काला पेन) केवल लेकर जाए।एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की कम से कम दो प्रतियां रखें, एक प्रति घर पर छोड़ें और दूसरी साथ ले जाएं। संभव हो तो एडमिट कार्ड लैमिनेट करवा लें। अपने साथ केवल जरूरी स्टेशनरी (पारदर्शी बैग/ पाउच) ही लाएं। प्रश्नपत्र मिलते ही 15 मिनट का समय उसे पढ़ने में लगाएं। उत्तर पुस्तिका मैं रोल नंबर, विषय कोड स्कूल कोड और अन्य विवरण से संबंधित उत्तर पुस्तिका के OMR वाले पहले पेज पर गोलों को पूरा डार्क करते हुए बॉक्स को भी बहुत सावधानी से भरें। हर प्रश्न को उसके अंकों के अनुसार समय दें। अंतिम 15 मिनट पुनरीक्षण (Revision) के लिए बचाएं। इस पर भी करे फोकस परीक्षा कॉपी में जवाब लिखने समय, इसका रहे ध्यान Dont's - क्या नहीं करना है बोर्ड परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (फोन, स्मार्टवॉच), कैलकुलेटर, अनुचित सामग्री (चीट्स), और बैग्स साथ न लाएं। कॉपी में गाना, शायरी, या एग्जामिनर को धमकाने वाली बातें न लिखें।कक्ष निरीक्षक (Invigilator) से अभद्र व्यवहार न करें। किसी भी प्रकार की नकल सामग्री (चीट) साथ न रखें कॉपी में पैसे (करंसी नोट) कभी न रखें, अन्यथा UFM (अनुचित साधन) के तहत कार्रवाई हो सकती है। परीक्षा हॉल में बातचीत न करें, ड्रेस कोड का पालन करें जैसे बड़ी जेब वाले कपड़े, मेटल एसेसरीज, या अनौपचारिक पोशाक से बचें। परीक्षा हॉल में दूसरे छात्रों से बातचीत न करें और न ही परेशान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP ने सपा से दो गुना ज्यादा फॉर्म-6 भरवाए:सियासी दलों ने सिर्फ 1% दावे-आपत्तियां की; 51 लाख वोटर्स ने खुद किया आवेदन
    Next Article
    नेशनल हाईवे पर शव को कई वाहनों ने कुचला:संतकबीर नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा, पहचान में जुटी पुलिस टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment