Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के 6 छात्रों को मिला 3 लाख सालाना पैकेज:पूल कैंपस ड्राइव में ‘स्मार्ट ब्रेन्स’ कंपनी ने किया चयन, 48 छात्रों ने लिया था हिस्सा

    10 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU) के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के जरिए गुरुवार (21 मई) को 'स्मार्ट ब्रेन्स इंजीनियर एंड टेक्नोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड' की पूल कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में अंतिम रूप से चुने गए 6 छात्र-छात्राओं को कंपनी की तरफ से 3.0 लाख रुपये सालाना (वार्षिक सीटीसी) का पैकेज दिया गया है। रोजगार मिलने से चयनित स्टूडेंट्स और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। दो कड़े राउंड के बाद हुआ फाइनल सिलेक्शन इस पूल कैंपस ड्राइव को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कैंपस ड्राइव में यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभागों के कुल 48 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। कंपनी ने योग्य उम्मीदवारों को चुनने के लिए दो अलग-अलग राउंड आयोजित किए। पहले राउंड में सभी 48 स्टूडेंट्स के बीच ग्रुप डिस्कशन (जीडी) कराया गया, जिसमें उनकी कम्युनिकेशन स्किल और तार्किक क्षमता को परखा गया। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन को पास करने वाले शॉर्टलिस्टेड स्टूडेंट्स को पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के दौर से गुजरना पड़ा। इन दोनों कड़े चरणों को पार करने के बाद ही फाइनल लिस्ट तैयार की गई। इन 6 होनहारों को मिला जॉब ऑफर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने कुल छह छात्र-छात्राओं के नाम फाइनल किए, जिन्हें जॉब ऑफर लेटर दिए गए। खास बात यह है कि चयनित स्टूडेंट्स में इंजीनियरिंग (बीटेक) के साथ-साथ आईटी बैकग्राउंड (एमसीए और बीसीए) के छात्र भी शामिल हैं। चयनित होने वाले होनहारों में बीटेक (सीएसई) से रितेश मौर्या, प्रियांशु गुप्ता और अभिनंदन गुप्ता शामिल हैं। वहीं आईटी विभाग से एमसीए की छात्रा नंदनी वर्मा व शाइना और बीसीए के छात्र पुलकित गर्ग ने अपनी जगह बनाई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी बधाई पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और तालमेल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी श्री सौरभ गुप्ता द्वारा किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल होने और छात्र-छात्राओं को रोजगार मिलने पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल और यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एटा में विचार गोष्ठी:वक्ताओं ने याद किए उनके विकास और युवा सशक्तीकरण के कार्य
    Next Article
    एसएन में नाकाफी गर्मी के इंतजाम:लगभग 20 बेड के वार्ड में एक कूलर, तो कहीं एक भी नहीं, ओपीडी में गर्मी से परेशान मरीजों की रही भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment