Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएन में नाकाफी गर्मी के इंतजाम:लगभग 20 बेड के वार्ड में एक कूलर, तो कहीं एक भी नहीं, ओपीडी में गर्मी से परेशान मरीजों की रही भीड़

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा के एस एन मेडीकल कॅालेज के मेडिसिन विभाग में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों की परेशानी कम नहीं हो रही। अस्पताल प्रशासन ने गर्मी से राहत के लिए ओपीडी में कूलर लगवाए हैं और बाहर टेंट भी लगाया गया है, लेकिन व्यवस्थाएं जरूरत के मुकाबले नाकाफी नजर आ रही हैं। कई वार्डों में करीब 20 बेड पर सिर्फ एक कूलर लगाया गया है, जिससे केवल पास के 2-4 बेड तक ही ठंडी हवा पहुंच रही है, जबकि बाकी मरीज धीमे चलते पंखों के सहारे गर्मी झेलने को मजबूर हैं। मेडिसिन विभाग के वार्डों के बाहर तीमारदार जमीन पर बैठे और लेटे नजर आए। तीमारदार महेश ने बताया कि वार्ड में काफी उमस है, कूलर नहीं है और बहुत ज्यादा गर्मी लग रही है, इसलिए बाहर बैठना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ दिखाई दी। गर्मी से प्रभावित मरीजों में सिर दर्द, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। मरीज लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस बीच गुरुवार को ओपीडी परिसर में एक कुत्ता घूमता नजर आया। खास बात यह रही कि उसे वहां से हटाने या भगाने वाला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं दिखा। अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों ने इसे लापरवाही बताया। भीषण गर्मी के बीच मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित संसाधनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि गर्मी से राहत के लिए अतिरिक्त कूलर और बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU के 6 छात्रों को मिला 3 लाख सालाना पैकेज:पूल कैंपस ड्राइव में ‘स्मार्ट ब्रेन्स’ कंपनी ने किया चयन, 48 छात्रों ने लिया था हिस्सा
    Next Article
    मगरमच्छ छोटा था, इसलिए खा नहीं पाया:गोंडा में सास के चिता सजाते समय नदी में खींचा था, सिर-हाथ और कान पर दांत के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment