Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद को 868 करोड़ की सौगात:सीएम बोले- पहले 12 बजे उठती थी सरकार, सिर्फ मंडली चलती थी, अब यूपी में विकास दौड़ रहा

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिले को 868 करोड़ रुपए की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 500 करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों की भी घोषणा की। जनसभा में सीएम ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में शासन करते थे, वो क्या करते थे। दोपहर में 12 बजे सोकर उठते थे। 2 बजे तक तैयार होते थे। फिर खा-पीकर के उनके जिम जाने का समय हो जाता था। जिम से वापस आए, तब तक उनकी अपनी मंडली बैठ जाती थी। फिर देर रात तक मंडली जो बैठती थी, वो कभी हटती नहीं थी। ऐसे प्रदेश चल रहा था। सच्चा शिवभक्त हमेशा मर्यादा का पालन करता सीएम योगी ने कहा- एक समय ऐसा भी था जब कांवड़ यात्रा में 'हर-हर बम' और 'जय भोले' के उद्घोष पर भी आपत्ति जताई जाती थी। यही लोग पहले भगवान श्रीकृष्ण और हिंदू त्योहारों पर भी सवाल उठाते थे। मिलें। हमारी सरकार में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो रही है। सच्चा शिवभक्त हमेशा मर्यादा का पालन करता है। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार का एक रुपया खर्च होता है तो जनता तक केवल 15 पैसे पहुंचते हैं। सवाल यह था कि बाकी 85 पैसे कहां चले जाते थे। जनता के टैक्स का पैसा अगर पूरी ईमानदारी से विकास कार्यों पर खर्च होता, तो हाईवे बनते, रैपिड रेल चलती और एयरपोर्ट बनते। डबल इंजन की एनडीए सरकार में विकास को गति मिली है। आज गाजियाबाद अपनी नई पहचान बना रहा है। मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। शहर से लेकर मुरादनगर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात गाजियाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे। देखें तीन तस्वीरें… पूर्व मंत्री की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे रिमांड पर रहेंगे:पुलिस को कोर्ट से मंजूरी; मंदिर परिसर में 10 दिन का प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू
    Next Article
    ससुर से परेशान बहू ने काटा प्राइवेट पार्ट:बोली- रोज-रोज रेप करता था, आज ब्लेड लेकर आई थी; 2 साल से झेल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment