Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुर से परेशान बहू ने काटा प्राइवेट पार्ट:बोली- रोज-रोज रेप करता था, आज ब्लेड लेकर आई थी; 2 साल से झेल रही

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक बहू ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे अपने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बहू का आरोप है, उसका ससुर रोज उसका रेप करता था। आज उसने परेशान होकर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसके बाद घर से बाहर निकल गई। ससुर खुद प्राइवेट अस्पताल गया और इलाज करवाया। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में ससुर को सीएचसी में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली के चंधेड़ी रोड स्थित सफीपुर पट्टी का है। आरोपी बुजुर्ग का नाम जाकिर (60) है। जाकिर की बहू का कहना है, मेरे ससुर रोज मेरे कमरे में घुस आते थे। वह मेरा रेप करते थे। 2 साल मैं ये सब झेल रही हूं। घर में काम करते समय भी ये मुझे छेड़ते थे। मैंने अपने पति को ये बातें बताई लेकिन किसी ने मेरा भरोसा नहीं किया। आज मैंने खुद ही अपने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। मुझे पता था वो ऐसा करेंगे तभी ब्लेड पहले से अपने पास लाकर रख ली थी। 7 साल पहले हुई थी पीड़िता की शादी बता दें, जाकिर के बेटे शहजाद की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। 2 साल से बेटा शहजाद हरियाणा में रह रहा है। वह वहां पर रिक्शा चलाता है। 2 साल से ससुर बहू के साथ ये हरकत कर रहा है। जाकिर की पत्नी की मौत हो चुकी है। घर पर केवल सास-ससुर और 2 बच्चियां रहती हैं। जिनमें एक की उम्र 5 साल और एक की उम्र 6 साल है। ससुर मुजफ्फरनगर में टेंपो चलाता है। आसपास की महिलाएं बोलीं- सही किया वहीं आसपास की महिलाओं का कहना है, बहू ने बिल्कुल सही किया। हम लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। बहू घर से कम ही निकलती थी। उसने यहां कुछ औरतों को इस बारे में बताया था लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। पुलिस कर रही मामले की जांच- सीओ मामले में बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद जो भी साक्ष्य और बयान लिए जाएंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुर का इलाज चल रहा है। बहू के पति को मामले की जानकारी दे दी गई है। ………………………………………………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- चाकू-चापड़ लहराते हुए महिला प्रिंसिपल बोलीं- काट डालूंगी; VIDEO:कौशांबी के सरकारी स्कूल में 5 दिन से दहशत; BSA ने सस्पेंड किया कौशांबी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंचने वाली प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह क्लासरूम में छोटे-छोटे बच्चों के सामने दोनों धारदार हथियार लहरा रही थीं। इसी दौरान एक अभिभावक ने उनका वीडियो बना लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद को 868 करोड़ की सौगात:सीएम बोले- पहले 12 बजे उठती थी सरकार, सिर्फ मंडली चलती थी, अब यूपी में विकास दौड़ रहा
    Next Article
    UPERC ने बिजली कंपनी को लगाई फटकार:आदेश के बाद भी 7.18 लाख का जुर्माना नहीं जमा किया, फिर दी 15 दिन की मोहलत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment