Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडे से किया हमला, दोनों पक्षों के 14 लोगों पर केस दर्ज

    41 minutes ago

    1

    0

    देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 3 सितंबर की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। एक पक्ष के रामबदन प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 सितंबर की शाम उनके बेटे बीरु प्रसाद और अखिलानन्द प्रसाद जमुनी चौराहे से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के विजय उर्फ विक्की दूबे, विकास दूबे, प्रदुम्न कुशवाहा, शहाबुद्दीन उर्फ जुगनू, राहुल कुशवाहा, अफजल खान, लालू मियां और बुलबुल दूबे ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस कर रही मामले की जांच बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों और महिलाओं के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, बीरु के सिर और दोनों पैरों में चोट लगी है। पीड़ित पक्ष ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और बाद में घर पहुंचकर धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने विजय उर्फ विक्की दूबे, विकास दूबे, प्रदुम्न कुशवाहा, राहुल, अफजल खान, लालू मियां, बुलबुल दूबे और जुगनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वाइन फ्लू की जांच को जल्द शुरू होगी RT-PCR लैब:अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, मशीन की तकनीकी खामी दूर करने में जुटे विशेषज्ञ
    Next Article
    घर के अंदर खींचकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या:सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में बहन को बचाने पहुंचा, रास्ते की हो रही थी ढलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment