Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू:किसान 4 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में अनुदान पर कृषि यंत्र लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल पर 25 फरवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जोकि 4 मार्च तक कराए जा सकेंगे। जिसके बाद किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। ये जानकारी उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है। जिसे लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, पावर वीडर, पावर टिलर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पैकिंग मशीन, सोलर ड्रायर, क्लीनर कम ग्रेडर, मिलेट मिल, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, स्ट्रॉ रीपर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, बेलिंग मशीन, एमबी प्लाऊ, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रेक सहित अन्य छोटे कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर शासन द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विभागीय पोर्टल पर 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो चुकी, जोकि 4 मार्च की रात्रि 12 बजे तक चलेगी। कृषि यंत्र के लिए किसान या तो जनसेवा केंद्रों पर पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं या फिर खुद विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की-धमकी:मोबाइल पर आया SMS, वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की बात
    Next Article
    प्रयागराज में 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर:बेटे के साथ लौट रहे बुजुर्ग की मौत, स्वरूपरानी अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment