Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की-धमकी:मोबाइल पर आया SMS, वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की बात

    3 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई है। जिसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी है। फिलहाल इस संबंध में एडवोकेट श्रीनाथ त्रिपाठी ने आला अधिकारियों को सूचना दी है। बता दें कि पिछले 14 दिनों में यह चौथा मौका है। जब वाराणसी कचहरी को उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस मैसेज के बाद अलर्ट हैं। बता दें कि मंगलवार को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद सघन तलाशी अभियान जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी में चलाया गया था। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के हैं अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य और वाराणसी कचहरी में फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी भरा एसएमएस मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें शंकराचार्य के ऊपर लगे पाक्सो एक्ट के मामले को श्रीनाथ त्रिपाठी देख रहे हैं। ऐसे में उनको मैसेज आने के बाद अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। कचहरी को भी दी बम से उड़ाने की धमकी श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज में ही वाराणसी कचहरी को भी एक बार फिर धमाकों से दहलाने की धमकी दी गई है। यह पिछले 14 दिनों में चौथी बार है। ऐसे में स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया - रात ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया है जिसमें उन्हें और कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बिजली बिलों में 10% तक बढ़ोतरी:फ्यूल सरचार्ज लागू होने से उपभोक्ताओं को झटका, व्यापारियों ने दर्ज कराया विरोध
    Next Article
    कन्नौज में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू:किसान 4 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment