Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर:बेटे के साथ लौट रहे बुजुर्ग की मौत, स्वरूपरानी अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के बमरौली इलाके में बुधवार रात सड़क हादसे में 60 वर्षीय अमरनाथ पटेल की मौत हो गई। वह बेटे नीरज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। भगवतपुर मोड़ पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, बेटा भी चोटिल हादसे में बाइक चला रहा नीरज भी घायल हुआ। बुजुर्ग अमरनाथ पीछे बैठे थे, जो बाइक अनियंत्रित होने पर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में तोड़ा दम उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अमरनाथ पटेल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वे सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी कलावती और पुत्र नीरज का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर में बस ने छात्र को कुचला था बताया जा रहा है कि पूरामुफ्ती इलाके में ही बुधवार दोपहर एक प्रतियोगी छात्र को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा करीब दो बजे थाने के पास हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू:किसान 4 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग
    Next Article
    अपहरण के दोषी को 4 साल की सजा:स्कूल जाते समय ले गया था, बक्से में बंद बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment