Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल पर आग से निपटने की ट्रेनिंग:स्टेशन स्टाफ ने सीखी फायर फाइटिंग, लाइव मॉक ड्रिल में कर्मचारियों ने खुद बुझाई आग

    8 hours ago

    1

    0

    रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की स्थिति से निपटने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित आईआरसीटीसी (IRCTC) कार्यालय में सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस फायर सर्विस के सहयोग से यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्टेशन स्टाफ को आग लगने की स्थिति में तुरंत और सही कार्रवाई के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायर सर्विस की स्पेशल यूनिट (वाहन संख्या 0241 वाटर वाउजर) के साथ पहुंचे विशेषज्ञों ने रेल कर्मियों को आग लगने के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। लीडिंग फायरमैन महेश कुमार, चालक ज्ञान सिंह और फायरमैन अजीत पटेल, बृजभूषण व आदित्य पाठक की टीम ने कर्मचारियों को समझाया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सबसे पहले कौन से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही इस्तेमाल का तरीका भी विस्तार से बताया। कैटरिंग स्टाफ और टीटीई भी हुए शामिल इस प्रशिक्षण में स्टेशन पर सक्रिय रहने वाले कर्मचारियों को शामिल किया गया। पेंट्री कार और प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले कैटरिंग वेंडर्स, टिकट चेकिंग स्टाफ (TTE) समेत अन्य रेल कर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीटीएम आकाशु गोविल, एसीएम पवन कुमार, ईएनएचएम श्री मीना, आईआरसीटीसी कानपुर के सलाहकार अनिल कुमार तिवारी और सीआईसी गौरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लाइव मॉक ड्रिल में कर्मचारियों ने खुद बुझाई आग ट्रेनिंग केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रही। कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए स्टेशन परिसर के बाहर लाइव मॉक ड्रिल भी कराई गई। सुरक्षित तरीके से आग लगाकर फायर ब्रिगेड टीम की निगरानी में कर्मचारियों को खुद अग्निशामक यंत्र चलाने का अभ्यास कराया गया। कैटरिंग स्टाफ, वेंडर्स और रेल कर्मियों ने अपने हाथों से फायर सिलेंडर चलाकर आग बुझाई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तेजी से प्रतिक्रिया दे सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मगरमच्छ छोटा था, इसलिए खा नहीं पाया:गोंडा में सास के चिता सजाते समय नदी में खींचा था, सिर-हाथ और कान पर दांत के निशान
    Next Article
    मऊ डीएम ने अफसरों को फटकारा:721 विकास योजनाओं की समीक्षा की, कहा- गुणवत्ता में सुधार लाएं नहीं तो कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment