Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दरोगा का शव कार में मिला:सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी, सीने पर खून के निशान; शीशा तोड़कर निकाला

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह (34) का शव शुक्रवार को कार में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि यह कार गुरुवार शाम से ही वहां खड़ी थी। घटनास्थल, मोहान रोड स्थित अर्श हॉस्पिटल है। यहीं पर दरोगा की सेंट्रो कार खड़ी मिली। शुक्रवार शाम 4 बजे किसी ने लावारिश कार की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। जेब में मिले आइ-कार्ड से दरोगा की पहचान हुई। कार बंद रहने से शव फूल गया था। दरोगा के सीने पर खून के निशान भी मिले हैं। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, ही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि दरोगा अजय सिंह की पत्नी कोमल पिछले लगभग एक साल से अपने गृह जनपद हापुड़ में रह रही थीं। वहीं अजय सिंह अपनी ड्यूटी के चलते लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना स्थल की 4 तस्वीरें देखिए… पारा में किराए के मकान में रह रहे थे जानकारी के अनुसार, दरोगा अजय सिंह मूल रूप से जनपद हापुड़ के निवासी थे। वह वर्तमान में ड्यूटी के कारण पारा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। शुक्रवार को उनकी सेंट्रो कार अर्श हॉस्पिटल के सामने खड़ी मिली। काफी देर तक कार नहीं हटने और अंदर एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार के भीतर अजय सिंह मृत पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। हार्ट अटैक से मौत की आशंका कार गुरुवार शाम करीब 6 बजे से सड़क किनारे खड़ी थी। काफी देर तक कार में कोई हलचल नहीं हुई। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर दरोगा को बाहर निकाला। करीब 24 घंटे तक कार बंद रहने के कारण शव फूल गया था। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार हत्यारों को 15 साल बाद फांसी की सजा:मुजफ्फरनगर में लूट के बाद गोली मारी थी, जज बोले- ये रेयर केस है
    Next Article
    पीएम मोदी ने किया ऐशबाग जंक्शन का लोकार्पण:लखनऊ में डिप्टी सीएम बोले- हॉर्मुज रहे या न रहे, भारत में ट्रेनें हाइड्रोजन से चलती रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment