Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी ने किया ऐशबाग जंक्शन का लोकार्पण:लखनऊ में डिप्टी सीएम बोले- हॉर्मुज रहे या न रहे, भारत में ट्रेनें हाइड्रोजन से चलती रहेंगी

    22 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित ऐशबाग जंक्शन के आधुनिकीकृत स्टेशन का भी लोकार्पण हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जालंधर से वाराणसी के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन शनिवार सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऐशबाग जंक्शन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, हॉर्मुज रहे या न रहे, पेट्रोल-डीजल मिले या न मिले, भारत में ट्रेनें हाइड्रोजन से चलती रहेंगी। 3 तस्वीरें देखिए… वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगें प्रधानमंत्री रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों में तैयार किए गए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ऐशबाग जंक्शन भी इन्हीं प्रमुख स्टेशनों में शामिल है, जहां यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद ऐशबाग जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों, गणमान्य अतिथियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। …………… कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दरोगा का शव कार में मिला:सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी, सीने पर खून के निशान; शीशा तोड़कर निकाला
    Next Article
    प्रेमी की लाश से लिपटकर रोई...फिर खुद भी जान दी:बलरामपुर में परिवार रिश्ते के खिलाफ था; दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment