Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से बदसलूकी:ड्यूटी जा रहे शख्स को मिर्ची पाउडर डालकर पीटा, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में दबंगई का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि जवाहर नगर में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी और मारपीट की। अगले दिन ड्यूटी पर जा रहे एक शख्स पर मिर्च पाउडर डालकर हमला किया गया। पीड़ित परिवार ने कबरई पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला कमलेश ने अपने पति हरनाम सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें दो सगे भाइयों सहित चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कमलेश ने बताया कि बीते दिनों आरोपी शराब के नशे में उनके घर में घुस आए और घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। घटना के अगले दिन, जब कमलेश के पति हरनाम सिंह, जो जिला पंचायत में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तो रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उन पर हमला किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने कबरई थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी उनकी कॉलेज जाने वाली बेटी को भी रास्ते में धमकाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। परिवार दबंगों के बढ़ते हौसलों से डरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार आरोपी ही होंगे। इस मामले में कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह मारपीट का मामला है। महिला कमलेश द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रमोद कृष्णम् बोले: कल्कि अवतार अधर्मियों का विनाश करेगा:संभल में कहा- चीन-बांग्लादेश के जैसे सपा-कांग्रेस हिंदुओं को बांटने का काम करती है
    Next Article
    दावा- रणवीर की ‘धुरंधर 2’ में इमरान हाशमी की एंट्री:बड़े साहब के रोल को लेकर सस्पेंस, विलेन बनेंगे या कहानी में लाएंगे ट्विस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment