Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लोग बोले- मेट्रो दिलाएगी जाम से राहत:स्टेशन की सुंदरता देखकर हो रहा दिल्ली जैसा अहसास, सड़कों पर नहीं करना पड़ेगा ऑटो का इंतजार

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में नमो भारत और मेरठ मेट्रो के शुरू होने से शहरवासियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग मेट्रो में सफर कर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं और इसका संचालन शुरू होने से उन्हें क्या- क्या फायदा हो सकता है यह भी बता रहे हैं। नौकरी करने पाले लोग जहां समय बचने से खुश हैं तो स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले भी सुरक्षा और समय की बचत से खुश हैं। संचालन शुरू होते ही मेट्रो में लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। कुछ लोग अभी सिर्फ घूमने के माध्यम से अभी मेट्रो में सफर कर रहे तो जो लोग अपने काम से मेट्रो और नमो भारत में ट्रैवल कर रहे हैं वह भी इस नई शुरूवात से अपने समय में बचत होने की बात कह रहे हैं। अब जाम में फंसना नहीं पड़ेगा- करिश्मा मेरठ में नौकरी करने वाली करिश्मा ने बताया कि अब पहले उनको रोजाना जाम में फंसना पड़ता था जिस कारण वह लेट हो जाते थे। अब इस संचालन के शुरू होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही गर्मी- बारिश में भी अब ट्रैवल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सुरक्षित होगा कॉलेज पहुंचना- खुशी यादव मेरठ में पढ़ाई करने वाली खुशी यादव ने बताया कि कॉलेज के लिए पहले उसको मेर साउथ स्टेशन पर उतरने के बाद फिर रैपिडो या अन्य किसी माध्यम से जाना पड़ता था। अब इसका संचालन पूरे ट्रैक पर चलने से कॉलेज जाना आसान हो गया है। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर जो एक डर बना रहता है वह भी अब खत्म हो जाएगा। दिल्ली जैसा अहसास मेरठ में- ऋचा मोदीपुरम में रहने वाली ने बताया कि पहले उन्होंने दिल्ली मेट्रो में सफर किया है। आज शहर की मेट्रो में जब वह ट्रैवल करने पहुंचे तो स्टेशन पर पहुंचते ही उनको दिल्ली जैसा ही अहसास हुआ। स्टेशन भी बहुत ही सुंदर ढंग से डिजाइन किए गए हैं साथ ही ट्रेने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। मेरठ को मिला कुछ नया- अजय चौधरी ने बताया कि अभी तक जो लो दिल्ली में जाते थे वे ही वहां जाकर मेट्रो का सफर कर पाते थे। अब मेरठ में मेट्रो आने से यहां के लोगों को बिल्कुल अलग अनुभव मिल रहा है। यहां के लोगों को धीरे- धीरे जब इसकी आदत हो जाएगी तो शहर में सुविधा बढ़ जाएगी। अब सड़कों पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा- दीपू केकरखेड़ा की रहने वाली दीपू ने बताया कि पहले मोदीपुरम से बेगमपुल आने के लिए धूप में खड़े होकर ऑटो का इंतजार कना पड़ता था। मेट्रो का संचालन शुरू होने से अब इस से राहत मिलेगी। आने वाले समय में मेरठ मेट्रो शहर की तरक्की में बड़ी भूमिका निभाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज आईटीआई में निःशुल्क EV कोर्स शुरू:युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
    Next Article
    ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और…’; Dhurandhar 2 में ये स्टार निभाएगा बड़े साहब का रोल? फूले नहीं समा रहे फैंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment