Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

    6 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नौजवानों के किसी भी तरह के मादक पदार्थ की लत से मुक्त होने की कामना करते हुए सोमवार को कहा कि कोई नौजवान जब नशे की गिरफ्त में आता है तो पूरे परिवार के सपने बिखर जाते हैं। सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव की जयंती, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर दिल्ली लोक निवास में शबद कीर्तन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी समुदायों, गुरुद्वारों और सामाजिक संगठनों को एक साथ आकर ऐसे नौजवानों का मार्गदर्शन करना चाहिए और उन्हें सही मार्ग चुनने का साहस देना चाहिए। मोदी सरकार ने देश में 2029 तक मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने का संकल्प लिया है।प्रधानमंत्री पंजाब में मादक पदार्थ की समस्या पर चिंता व्यक्त करते रहे हैं और यह चुनावी राज्य में एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘गुरुवाणी हमें सरबत दा भला की सीख देती है।’’ उन्होंने कहा कि सरबत दा भला की भावना -- सभी के कल्याण की कामना -- दुनिया के हर हिस्से में शांति, हर परिवार के सुरक्षित होने, हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिलने के लिए और भी अहम हो जाती है। मादक पदार्थों की लत से उत्पन्न चुनौती को रेखांकित करते हुए मोदी ने आह्वान किया, ‘‘देश का हर युवा नशे से आजाद हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे समाज में ड्रग्स की समस्या है क्योंकि एक नौजवान जब नशे की गिरफ्त में आता है तो उसके साथ पूरे परिवार के सपने बिखर जाते हैं।देश का हर युवा नशे से आजाद हो, अपने सपने को पूरा करे, खूब पढ़े आगे बढ़े, अपने परिवार और देश का गौरव बढ़ाए, इस प्रयास में परिवारों की भूमिका भी बहुत बड़ी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे संगत, गुरुद्वारे, सामाजिक संस्थाएं, सब मिलकर नौजवानों को दिशा दे सकते हैं, उन्हें सही रास्ता चुनने का हौसला दे सकते हैं। मुझे विश्वास है, गुरु साहिब की कृपा और समाज के सामूहिक प्रयासों से, हम अपनी नयी पीढ़ी को एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दे सकेंगे।’’ विश्व के विभिन्न हिस्सों में चल रहे संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया में कितने ही स्थानों पर संघर्ष चल रहे हैं। कितने ही निर्दोष लोग, कितने परिवार हिंसा और अशांति का सामना कर रहे हैं।ऐसे में, दुनिया के हर हिस्से में शांति हो, हर परिवार सुरक्षित हो, हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले, इसके लिए ‘सरबत दा भला’ की भावना और भी अहम हो जाती है।’’ उन्होंने कहा कि आज जब राष्ट्र के बड़े संकल्प सामने हैं, विकसित भारत का लक्ष्य आगे है, तो यह यात्रा गुरुओं की प्रेरणा और उनके आदर्शों की ताकत से ही पूरी हो सकती है। मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए, सिख परंपराओं को, सिख विरासत को प्रकाश पुंज बनाकर आगे रखना हम सबका दायित्व है।’’ उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में पूरी आस्था से इसी दायित्व को निभाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी सही है।इतिहास का जो कालखंड भारत के लिए सबसे मुश्किल था, उस दौर में भी गुरुओं ने देश की रक्षा की ज्योत जलाए रखी। प्रधानमंत्री ने कहा इस वर्ष का प्रकाश पर्व एक और पवित्र स्मृति के साथ आया है और इस साल श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 वर्ष पूरे हुए हैं। मोदी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आधिकारिक आवास दिल्ली राज निवास में शबद कीर्तन का पाठ सुना।संधू के अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र और उसकी संस्कृति के लिए सब कुछ न्योछावर करने का जज्बा, पूरी सिख परंपरा का पर्याय रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी ने गुरुद्वारा सुधार आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना जीवन सेवा के लिए समर्पित कर दिया।’’ समुंदरी, दिल्ली के उपराज्यपाल संधू के दिवंगत दादा हैं।मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों की शहादत, माता गुजरी की संकल्प शक्ति, साहस और शौर्य की अमर गाथा को देश की नयी पीढ़ी तक पहुंचाना सबका दायित्व है। उन्होंने कहा, ‘‘गुरुवाणी का एक-एक शब्द, कीर्तन की एक-एक धुन, ये केवल संगीत नहीं है। ये अपने आप में एक साधना है।ये ज्ञान के सागर में गोता लगाने जैसा है और इसलिए, जब मुझे ऐसे आयोजन के लिए बुलावा आता है, जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं संगत और कीर्तन में जरूर उपस्थित होता हूं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना
    Next Article
    Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment