Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी की लाश से लिपटकर रोई...फिर खुद भी जान दी:बलरामपुर में परिवार रिश्ते के खिलाफ था; दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे

    16 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में 10 घंटे के भीतर प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले गुरुवार शाम करीब 7 बजे 19 साल के युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही 15 साल की प्रेमिका मौके पर पहुंची और प्रेमी के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। वह करीब 30 मिनट तक शव से लिपटी रही। गांव के लोगों ने उसे दूर किया। वह रोते हुए घर आई। पूरी रात रोती रही। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच अफेयर कब से था, परिवार को नहीं पता है। लड़के की मां पूनम यादव ने बताया कि बेटा शादी की जिद करता था, लेकिन लड़की नाबालिग थी। हमारी जाति भी अगल-अलग थी। हम अपने बेटे को समझा रहे थे, लेकिन वो जिद पर ही अड़ा रहा। आखिरकार उसने जान दे दी। घटना जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के गांव किठूरा में उत्तम यादव (19 साल) का गांव की सुमन चौरसिया से अफेयर था। सुमन महज 15 साल की थी। दोनों के घरों की दूरी महज 200 मीटर है। गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच गुरुवार को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। शाम करीब 7 बजे उत्तम ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही इसकी सूचना सुमन तक पहुंची, वह भागकर आई और फंदे से लटके उत्तम से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। वह शव को छोड़ने को तैयार नहीं थी। लोगों ने दूर हटाया तो वह एकटक उत्तम के शव को निहारती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्तम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुमन को उसके परिजनों ने काफी समझाया और देर रात उसे घर ले आए। लेकिन वह लगातार गुमसुम थी। परिजनों के अनुसार, सुमन रात भर अपने कमरे में रोती रही। रात में खाना भी नहीं खाया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने चाय के लिए गेट खटखटाया तो अंदर से बंद मिला। काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो उसका शव पंखे से दुपट्‌टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैदराबाद में पिता के साथ करता था मजदूरी उत्तम चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक छोटा भाई है। वह अपने पिता के साथ हैदराबाद में मजदूरी करता था और कुछ समय पहले ही गांव आया था। लड़की कक्षा 11 की छात्रा थी। परिवार में उसकी मां, एक भाई और दो बहनें हैं। घटना के समय दोनों के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर थे और सूचना मिलने के बाद गांव के लिए रवाना हो गए। सुमन की दादी ने बताया कि लड़का मेरी नातिन पर दबाव बना रहा था कि मेरे साथ भाग चलो। अगर तुम नही आओगी तो मै फांसी लगाकर जान दे दूंगा। जब मेरी नातिन नहीं गई तो लड़के ने फांसी लगा ली। जब मौत की जानकारी मेरी नातिन को हुई तो उसने भी फांसी लगा ली। पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला ने बताया, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला प्रेम-प्रसंग का है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए… 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ जिंदा खा गया, VIDEO:बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए यूपी के बहराइच से रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां मगरमच्छ 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया। धान की रोपाई करने के बाद बच्चा नदी में हाथ-पैर धोने गया था, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। उसे जबड़े में दबोच लिया। बच्चे ने खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारे। उसके चाचा और ग्रामीणों ने भी ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने उसे छोड़ा नहीं। उसने दो-तीन बार बच्चे को उछालकर पानी में पटका, फिर गहरे पानी में खींच ले गया। देखते ही देखते बच्चे के आधे शरीर को निगल लिया। 5 घंटे बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव बरामद किया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी ने किया ऐशबाग जंक्शन का लोकार्पण:लखनऊ में डिप्टी सीएम बोले- हॉर्मुज रहे या न रहे, भारत में ट्रेनें हाइड्रोजन से चलती रहेंगी
    Next Article
    वाराणसी के आर्यन ने NEET परीक्षा में यूपी किया टॉप:ऑल इंडिया में हासिल की 7वीं रैंक, बेटे की पढ़ाई के कारण मां ने छोड़ी थी नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment