Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से अफेयर पर कारोबारी को मारकर जलाया:जंगल से मिला कंकाल; जालौन में आरोपी बोला- धमकी देता था

    10 hours ago

    1

    0

    जालौन में कारोबारी की अफेयर और जमीन के झगड़े में हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया गया। 4 मई, 2026 को हुई इस वारदात का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमीरपुर के कूपरा जंगल से कारोबारी का कंकाल और शव पर लपेटी गई चादर का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या सुपारी देकर कराई गई। पढ़िए पूरा मामला… 4 मई को ट्यूबवेल से किडनैप हुआ था कारोबारी एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया- हरियाणा के जींद में रहने वाले विजेंद्र सिंह मोर (52) का 4 मई की सुबह करीब 6 बजे एक ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था। यह ट्यूबवेल उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया गांव में है। इस मामले में उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। जांच में पता चला कि श्रीभगवान, संजीव उर्फ कोकिला, मोहित मलिक और अमरजीत सुहाग ने विजेंद्र को जबरन क्रेटा कार में बैठाकर किडनैप किया था। फिर उसकी हत्या कर लाश हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित कूपरा जंगल में ले गए। वहां करीब 40 लीटर डीजल डालकर लाश जला दी, जिससे पहचान और सबूत पूरी तरह नष्ट हो जाएं। हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया पुलिस लगातार सर्विलांस, एसओजी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 29 जुलाई को कदौरा थाना क्षेत्र के चितैला फार्म हाउस से पुलिस ने 50-50 हजार रुपए के इनामी मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मोहित ने कारोबारी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। साथ ही यह भी बताया कि लाश को ठिकाने कहां लगाया? पुलिस ने मोहित और सपना की निशानदेही पर कूपरा जंगल से कंकाल बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हरियाणा में मटका सट्‌टा का कारोबार करती थी सपना पुलिस जांच में सामने आया कि सपना रानी हरियाणा में मटका सट्टा का कारोबार करती थी। उसकी पहली शादी वीरेंद्र नाम के युवक से हुई थी। लेकिन, 2021 में पति की मौत के बाद उसकी मुलाकात हरियाणा के जींद निवासी विजेंद्र सिंह मोर से हुई। दोनों करीब 5 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। उम्र का अंतर ज्यादा होने से सपना ने विजेंद्र से अलग होकर मोहित मलिक से शादी कर ली। शादी के बाद सपना और मोहित ने मिलकर हरियाणा में सट्टा कारोबार शुरू किया। इस कारोबार से हुई कमाई से दोनों ने जालौन के कदौरा क्षेत्र में जमीन भी खरीदी। पुलिस के अनुसार, विजेंद्र मोर लगातार सपना पर मोहित से रिश्ता खत्म कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। वह दोनों को जान से मारने की धमकी भी देता था। इसी के चलते मोहित और सपना ने 3 अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। साथियों को हिस्सेदारी का लालच देकर रची हत्या की साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि विजेंद्र और सपना रानी के बीच पहले अफेयर था। बाद में सपना ने मोहित मलिक से शादी कर ली। इसके बाद विजेंद्र दोनों को लगातार धमकियां देने लगा। इसके अलावा विजेंद्र का हरियाणा में रहने वाले आजाद सरपंच से करीब 5 करोड़ रुपए की जमीन के सौदे को लेकर झगड़ा चल रहा था। विजेंद्र से जमीन लेने के बाद भी उसे पूरी कीमत का भुगतान नहीं किया था। बचा हुआ पैसा देने से बचने के लिए आजाद सरपंच ने अन्य आरोपियों को पैसे का लालच देकर विजेंद्र की हत्या की साजिश रची। इस षड्यंत्र में मोहित मलिक और उसकी पत्नी सपना रानी भी शामिल हो गए। फिर वारदात से करीब 15 दिन पहले मोहिल और सपना ने रिनिया फाटक के पास घटनास्थल की रेकी भी की थी। जांच के दौरान हादसे में गई 4 पुलिसकर्मियों की हो गई थी मौत इस हत्याकांड की जांच के दौरान जालौन पुलिस आरोपियों की तलाश में 5 मई को हरियाणा गई थी। पुलिस टीम नूंह में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस हादसे में उरई कोतवाली में तैनात दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, सर्विलांस टीम के सिपाही प्रदीप, सिपाही अशोक कुमार और मुकदमे के वादी अमरीक सिंह के ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने जांच जारी रखी। मुख्य आरोपियों पर रखा गया था 50-50 हजार का इनाम झांसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने इस मामले में मुख्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। षड्यंत्र में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी, मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था मेरठ में बुधवार शाम एकतरफा प्यार में एक लड़के ने लड़की को तीन गोलियां मारीं, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़के के सीने में गोली लगी, जबकि लड़की के सिर में एक और दो गोली पेट में लगीं। पढ़े पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी का मामला:प्रदर्शन में शामिल युवती पर नोएडा में FIR, वीडियो और सोशल मीडिया क्लिप की जांच शुरू
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- दंगा कराया तो दफन होना पड़ेगा, बच्ची के हत्यारोपी सिपाही को डॉक्टरों ने दौड़ाकर पीटा, पैर छूते ही जिंदा हुई महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment