Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में सुगम दर्शन कराने का झांसा देकर 13 प्रवासी भारतीयों को परेशान करने और उनसे ठगी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि इस मामले का खुलासा रविवार को एक पीड़ित प्रवासी भारतीय द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के जरिए होने के बाद एक अन्य व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।स्थानीय भाषा में गुमास्ता कहे जाने वाले ये फर्जी गाइड बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पैसे लेकर मंदिर में दर्शन कराने की पेशकश करते थे। जबकि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए किसी तरह का पैसा देने की जरूरत नहीं है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आरोपियों ने उनकी सेवाएं लेने या पैसे देने से इनकार करने वाले श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया।इस संबंध में 22 और 23 नवंबर को सिंहद्वार थाने में दो मामले दर्ज किए गए। पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 7,110 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गाइड होने का दावा करने वाले अनधिकृत लोगों के झांसे में न आएं और किसी भी तरह की परेशानी या पैसे की मांग की सूचना निकटतम पुलिसकर्मी को दें। यह मामला रविवार को तब सामने आया, जब 13 सदस्यीय प्रवासी भारतीय समूह की एक महिला ने पुरी में उनके साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। आरोप है कि श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर मंदिर के गाइड होने का दावा करने वाले लोगों ने उनसे 13,000 रुपये ठग लिए।आरोपियों ने श्रद्धालुओं से सुगम दर्शन कराने का वादा करके पैसे लिए थे। महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात मंदिर के पास जूता स्टैंड के नजदीक इन फर्जी गाइड से हुई थी। आरोपियों ने समूह के सभी 13 सदस्यों से एक-एक हजार रुपये लेने के बाद उन्हें पांच मिनट इंतजार करने को कहा और फिर भीड़ में गायब हो गए।प्रवासी भारतीयों के साथ ठगी होने के बावजूद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जबकि मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही पुलिस थाना स्थित है। सिंहद्वार पुलिस थाने ने वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की, जिसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027
    Next Article
    कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment