Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी:लाखों के जेवर-नकदी चुरा ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। पीड़ित परिवार को पड़ोसियों ने फोन पर घर का ताला टूटने की सूचना दी। जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 4 तस्वीरें देखिए… सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 8 लाख रुपये के जेवर और नकदी की चोरी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। पीड़ित राजू ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ अपने चाचा की बेटी की शादी में भोजपुरी गए हुए थे। सुबह पड़ोसियों से चोरी की जानकारी मिलने पर वे वापस लौटे। उन्होंने देखा कि बक्से और अलमारी के ताले टूटे हुए थे, जिनमें लाखों रुपये की नकदी और आभूषण रखे थे। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:श्रावस्ती में पति-सास पर हत्या का आरोप, पिता बोले- बेटी पैदा होने पर दामाद करता था प्रताड़ित
    Next Article
    खराब सड़क की वजह से पलटा बालू से भरा डंपर:ड्राइवर-कंडक्टर घायल, डंपर क्षतिग्रस्त; कई लोगों की जा चुकी है जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment