Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादी इंदिरा के कमरे को एकटक निहारते रहे राहुल गांधी:प्रयागराज में स्वराज भवन में ठहरे, मिराया ने भी देखीं गांधी परिवार की स्मृतियां

    4 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उनका दौरा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। गांधी परिवार की विरासत से जुड़े स्वराज भवन और आनंद भवन में बिताए कुछ पल भावुक कर देने वाले रहे। राहुल गांधी स्वराज भवन पहुंचे तो कुछ देर के लिए अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कमरे के बाहर रुक गए। वह चुपचाप कमरे को निहारते रहे। काफी देर तक उनकी निगाहें कमरे पर टिकी रहीं। स्वराज भवन राहुल गांधी के परिवार की कई पीढ़ियों की यादों से जुड़ा है। इसी भवन में इंदिरा गांधी का बचपन बीता था। मिराया ने देखीं इंदिरा, राजीव और सोनिया की तस्वीरें राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने भी गांधी परिवार की विरासत को करीब से देखा। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ी तस्वीरों और स्मृतियों को देखा। इसके अलावा आनंद भवन में अपने नाना राजीव गांधी और नानी सोनिया गांधी की तस्वीरें भी देखीं। मिराया ने आनंद भवन का वॉक किया और भवन के अलग-अलग हिस्सों को देखा। उन्होंने उस चबूतरे को भी देखा, जहां गंगा में प्रवाहित किए जाने से पहले देश के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की अस्थियां रखी गई थीं। गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों की स्मृतियों से जुड़े इस स्थान पर मिराया ने काफी समय बिताया। स्वराज भवन में राहुल के लिए अलग सुइट, यहीं ठहरे प्रयागराज प्रवास के दौरान राहुल गांधी स्वराज भवन में गांधी परिवार के लिए बने अलग सुइट में ठहरे। उनके खाने-पीने की व्यवस्था के लिए कुक भी दो दिन पहले ही स्वराज भवन पहुंच गया था। राहुल ने यहां शाकाहारी भोजन किया। उनके खान-पान की व्यवस्था पहले से तय थी और कुक ने उसी के अनुसार भोजन तैयार किया। स्वराज भवन में राहुल गांधी ने कमला नेहरू ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। ट्रस्ट के सचिव मनीष उत्पल मौजूद रहे और भवन के भीतर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। एयरपोर्ट पर रोस्टेड ड्राईफ्रूट और चॉकलेट लेकर पहुंचे करीबी नेता राहुल गांधी के प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे कुछ करीबी कांग्रेस नेता उनके लिए रोस्टेड ड्राईफ्रूट और चॉकलेट लेकर आए थे। एयरपोर्ट पर राहुल ने ड्राईफ्रूट के साथ चॉकलेट भी खाई। स्वराज भवन में स्थानीय नेताओं की एंट्री पर रोक राहुल गांधी के स्वराज भवन पहुंचने के दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। पहले योजना थी कि स्वराज भवन में ही पार्टी पदाधिकारियों को लाइनअप कराकर राहुल गांधी से मुलाकात कराई जाएगी। हालांकि समय की कमी के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो सका। राहुल गांधी शाम करीब 6:55 बजे स्वराज भवन से केपी कॉलेज कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद करीब 7:55 बजे वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। दोपहर 1:35 बजे प्रयागराज पहुंचे, नेताओं ने किया स्वागत राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 1:35 बजे बमरौली सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बुके भेंट किए। स्वागत करने वालों में प्रभारी महासचिव राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा, इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, सांसद केएल शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सांसद दानिश अली, एआईसीसी सचिव वरुण चौधरी, पूर्व एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्णेय, कौशांबी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, मुकुंद तिवारी और सुधाकर तिवारी शामिल रहे। 35-40 हजार युवाओं के पहुंचने का अनुमान केपी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करीब 35 से 40 हजार युवाओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया। हालांकि कार्यक्रम से पहले रजिस्ट्रेशन को लेकर किए गए दावों की तुलना में मौके पर भीड़ कम दिखाई दी। इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कार्यक्रम स्थल केपी कॉलेज ग्राउंड में तैयारियों में देरी के पीछे अनुमति को लेकर हुआ विवाद और बारिश प्रमुख कारण रहे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अनुमति कैंसिलेशन के विवाद से तैयारियां प्रभावित हुईं। इसके अलावा मैदान का एक हिस्सा काफी निचला होने के कारण बारिश का पानी भर गया था। इसे निकालने में आयोजकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने भी कार्यक्रम की तैयारियों में बाधा डाली। इसके बावजूद शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ और राहुल गांधी ने युवाओं से संवाद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पांच दिन में 17 घर नदी में समाए:आशियाना बचाने को लोग खुद तोड़ रहे मकान, मोटरबोट और बैलगाड़ियों से पहुंचा रहे सामान
    Next Article
    वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, 63.72 मीटर पहुंचा जलस्तर:सभी घाटों का संपर्क टूटा, आरती स्थल बदला, तापमान 31°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment