Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दवा कारोबारी की हत्या के समय थिरक रहे थे बेटा-बहू...VIDEO:कानपुर में बेटे ने लाउंज में रखी थी पार्टी, एक घंटे पहले पहुंचा; कपल डांस किया

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा को हत्यारोपी जब चाकू से गोद रहे थे, उस समय उनका बेटा सुब्रत मिनोचा और बहू शालू अरोड़ा मिनोचा बालीवुड के गानों पर डांस कर रहे थे। बेटे की ओर से शहर के तिलक नगर स्थित कास्मोजिन लाउंज में पार्टी अरेंज की गई थी। लाउंज में बॉलीवुड के गानों पर मौत का जश्न चल रहा था। पार्टी का समय रात के 11:30 बजे तय था। लेकिन सुब्रत अपनी पत्नी शालू के साथ एक घंटा पहले 10:30 बजे ही लाउंज में पहुंच गए थे। पार्टी के दौरान सुब्रत अपनी पत्नी के कान में भी कुछ कहता नजर आ रहा है। लाउंज में पार्टी के सात मोबाइल से बने वीडियो दैनिक भास्कर एप को मिले हैं। 5 तस्वीर देखिए… पार्टी में शामिल थे अधिकतर कपल एक्सक्लूसिव वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पार्टी में करीब 20-25 लोग शामिल हैं। इसमें अधिकतर कपल हैं। बॉलीवुड के गानों पर सभी लोग जमकर थिरक रहे हैं। दवा कारोबारी का बेटा और बहू ‘तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। जिसमें बेटा सिलेटी रंग की शर्ट व बहू डार्क पर्पल गाउन पहने हुए है। हत्या के समय डांस कर रहे थे बहू व बेटा पार्टी की फुटेज में हत्या के आरोप में जेल भेजी गई बहू कभी अपने पति तो कभी दूसरी महिलाओं के साथ में डांस कर रही है। पार्टी में उसके हाव भाव को देखकर यह नहीं लग रहा है कि घर में उसके ससुर की हत्या हो रही है। उसकी खुशी देखकर साफ कहा जा सकता है कि वह ससुर की मौत का जश्न मना रही थी। इसके अलावा बेटा भी कभी अपनी पत्नी तो कभी दोस्तों के साथ डांस कर रहा है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए कानपुर में 63 साल के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या 5 सितंबर की रात उनके घर में कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक उनकी इकलौती बहू शालू अरोड़ा ने नौकर को सुपारी देकर मर्डर कराया था। पुलिस ने अगले ही दिन शनिवार की शाम नौकर और उसके साथी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विशाल गौतम (30) और राज किशोर (30) हैं। विशाल कारोबारी का नौकर है। उसने बताया- हमने कारोबारी की बहू के कहने पर हत्या की थी। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था। इससे पहले रविवार तड़के 3 बजे कारोबारी का शव फ्लैट के कमरे में फर्श पर खून से लथपथ मिला था। पूरे कमरे में खून फैला था। घटना शहर के पॉश इलाके कल्याणपुर में रतन आर्बिट अपार्टमेंट की है। वारदात शनिवार रात 10:30 बजे से तड़के 3 बजे के बीच हुई। उस वक्त कारोबारी का बेटा, बहू और पोता पार्टी में गए थे। जब वे लोग लौटे, तो फ्लैट का मेन गेट खुला था। अंदर जाने पर पिता का शव मिला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने घर में लगे CCTV की फुटेज खंगाली। इसमें 2 संदिग्ध घर में जाते दिखे। इसके आधार पर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने अपार्टमेंट के मेन गेट और आसपास लगे CCTV की फुटेज भी खंगालीं। अपार्टमेंट के एंट्री गेट रजिस्टर जब्त किया। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार करोबारी विनीत विनोचा रतन आर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। 4 कमरों और डाइनिंग रूम वाले इस फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। वह बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं। वह एक सप्ताह पहले गाजियाबाद गई थीं। बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में रहते हैं। दोनों इंजीनियर हैं। पड़ोसी को घटना की भनक तक नहीं लगी लखनऊ के ठाकुरगंज के रहने वाले विनीत के समधी नरेश अरोड़ा ने बताया- रविवार तड़के मेरी बेटी ने फोन कर घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ रात 10:30 बजे घर से गई थी। रात 3 बजे तीनों लौटे, तो फ्लैट के अंदर ससुर का शव पड़ा मिला। इसके बाद दामाद ने पड़ोसी पंकज तिवारी और अन्य लोगों को फोन किया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पंकज ने बताया कि वारदात की उन्हें भनक तक नहीं लगी, जबकि उनका घर विनीत के बगल में ही है। कमरे में संघर्ष के निशान मिले फोरेंसिक टीम ने घटना वाली जगह से सबूत जुटाए हैं। विनीत जिस कमरे में सोते थे, उसी में उनका शव मिला। बेड की चादर खून से सनी थी और फर्श पर भी खून फैला था। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, विनीत पर अचानक हमला किया गया। हमला होने के बाद उन्होंने बचने के लिए भागने की कोशिश की होगी। इसी दौरान कमरे में संघर्ष हुआ। हमलावर ने उनकी हत्या कर दी। कमरे में दूसरे सामान से छेड़छाड़ नहीं हुई है। इससे आशंका है कि हमलावर का मकसद सिर्फ हत्या करना था। CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए ACP दिलीप सिंह ने बताया- जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। CCTV फुटेज में 2 लोग घर में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा नौकरों से भी पूछताछ की गई। हत्यारोपियों ने गर्दन रेतने के साथ ही पूरे शरीर को चाकू से गोद डाला। इससे साफ है कि मर्डर लूटपाट के इरादे से नहीं हुआ। बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तीन पीढ़ियों का है दवा कारोबार कानपुर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और यूपी रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (RCDA) के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने बताया- कारोबारी विनीत कानपुर के टॉप-5 दवा कारोबारियों में एक थे। विनीत का परिवार तीन पीढ़ियों से दवा कारोबार कर रहा है। पहले विनीत के पिता, फिर विनीत और अब उनका बेटा सुब्रत दवा कारोबार संभाल रहा है। उन्होंने कहा- उनकी 1968 से फार्मा ट्रेडर्स के नाम से बिरहाना रोड दवा मार्केट में शॉप है। उनकी इस तरह से नृशंस हत्या बेहद निंदनीय है। हत्याकांड के बाद से दवा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गुस्सा है। कारोबारी की मां बोली- मेरे विनीत को ले आओ कारोबारी का शव अंतिम संस्कार के लिए भैरवघाट ले जाया गया। यहां कारोबारी की बूढ़ी मां चंचल बेटे के शव को देखकर रो पड़ीं। बोली- मेरे विनीत को ले आओ। मेरा बेटा क्यों सो गया, उठाओ। मेरा विनीत क्यों सो गया? विनीत के छोटे भाई पुनीत नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी में रहते हैं। उनकी माल रोड पर लैपटॉप की दुकान है। कर्मचारी बोले- साहब ने आज तक सैलरी से एक रुपए नहीं काटा विनीत की फर्म में 22 कर्मचारी काम करते हैं। हत्या का पता चलते ही आदित्य, अनुराग समेत कई कर्मचारी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। हमारे मालिक विनीत ने आज तक भी एक रुपए सैलरी से नहीं काटा। वो बहुत हंसमुख स्वभाव के थे। उनकी डांट में भी हंसी और प्यार झलकता था। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी:कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया; पढ़िए कैसे मर्डर की साजिश रची 20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। यह कहना है विनीत मिनोचा की हत्या के आरोपी विशाल का। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी
    Next Article
    मऊ में खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर सरयू:24 घंटे में 5 सेमी बढ़ा जलस्तर, दोहरीघाट के मल्लाह टोला में 50 मीटर तक घुसा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment