Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में CM ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया:उड़ीसा-गुजरात की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बात की, पूछा- केंद्र में बच्चों की जिंदगी कैसे सुधारी

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोला। कहा- 2017 से पहले यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण का सामान शराब माफिया सप्लाई करता था और वह मनमानी करता था। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठकर गलती कोई और करता था, लेकिन गाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलती थी। पूरा श्रम करने के बावजूद उनके मानदेय में बढ़ोतरी तक नहीं की गई। सीएम योगी बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, यूपी सरकार में मंत्री बेबीरानी मौर्य भी मौजूद रहीं। इसके पहले सीएम ने नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया। बेटियों को गोद में उठाकर खीर खिलाई और खिलौने दिए। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए बच्चों को देखकर सीएम ने उन्हें दुलार किया और खिलौने भी दिए। सीएम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के काउंटर पर भी पहुंचे। उनके कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के साथ मिलकर तैयार किए गए उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सीएम ने पूछा- कुषोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी के लिए क्या प्रयास किया? सीएम ने ओडिशा, गुजरात, तमिलनाडु और गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या से सीएम ने पूछा- केंद्र पर आने वाले अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए आपने क्या प्रयास किए? संध्या ने बताया- हमने बच्चों की लंबाई और वजन मापा। रोज उनकी लंबाई और वजन नापे। बच्चों को साफ-सुथरा और पौष्टिक आहार दिया। बच्चों की माताओं से भी मिली। उन्हें बताया कि घर में पौष्टिक भोजन बनाएं और बच्चों को मौसमी फल-सब्जियां दें। उन्होंने बताया कि माताओं को खिचड़ी में पालक और गाजर डालकर बनाने के लिए भी समझाया। ये सब हमने माताओं को बताया। योगी ने पूछा- टेक होम राशन से बच्चों को क्या लाभ मिला? संध्या ने बताया- शुरुआत में कुछ लोगों ने शिकायत की। इसके बाद मैंने महिलाओं को समझाया। सरकार बच्चों की उम्र के हिसाब से खाने में चीनी और नमक का अनुपात रख रही है। सीएम ने कहा- आंगनबाड़ी हमारी नींव है। आंगनबाड़ी बहनों के लिए कोई संदेश? संध्या ने बताया- बच्चों की माताओं को बुलाकर उन्हें समझाएं कि बच्चों को कैसे खाना खिलाना है और उम्र के हिसाब से डाइट क्या रहेगी। 4 तस्वीरें देखिए… योगी के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    GRP ने एक यात्री की 6 सेकंड में बचाई जान,CCTV:आगरा में चढ़ते समय फिसला पैर, प्लेटफॉर्म में फंसा; 50 मीटर घिसटता चला गया
    Next Article
    यूपी में सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ:बाढ़ में बहकर आ गए, ट्रैक्टर से पहुंचाए जा रहे सिलेंडर; जद्दोजहद का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment