Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल में 20 लाख की हेरोइन जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार:दो आरोपियों पर पहले भी केस हुए दर्ज, 100 ग्राम माल बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। विंध्याचल थाना पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 99.80 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने महेंद्र बिंद उर्फ धर्मेंद्र बिंद, बोतल बिंद, नागा पासी और राजेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया। उनके पास से 99.80 ग्राम हेरोइन और एक सफेद पॉलिथिन मिली। इस संबंध में विंध्याचल थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नागा पासी के खिलाफ वर्ष 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं, महेंद्र बिंद के विरुद्ध वर्ष 2024 में जिगना थाने में भी एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गणेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह और विंध्याचल थाना पुलिस के अन्य जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में रथयात्रा का दूसरा दिन:2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूर्व MLC बृजेश सिंह ने परिवार संग उतारी प्रभु जगन्नाथ की आरती
    Next Article
    NEET रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप:कानपुर की छात्रा बोली- OMR में थे 609 नंबर; रिजल्ट खुला तो 2 घंटे में घटे 373 नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment