Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा- छठवें दिन 7176 परीक्षार्थी अनुपस्थित:हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में विज्ञान, संगीत व समाजशास्त्र के पेपर हुए

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन बुधवार को कुल 7,176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिसमें पहली पाली में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों ने भाग लिया, जबकि दूसरी पाली में केवल इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। इस विषय के लिए 76,969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 72,736 उपस्थित हुए। इस प्रकार, 4,233 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए संगीत वादन विषय की परीक्षा भी हुई। इसके लिए 251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 218 ने परीक्षा दी और 33 अनुपस्थित रहे। संगीत गायन विषय में 140 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 132 उपस्थित हुए, जबकि 8 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने रसायन विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र हल किया। इस परीक्षा के लिए 48,756 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 46,847 उपस्थित हुए। कुल 1,909 परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। शाम की पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए समाजशास्त्र विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई। इसके लिए 14,951 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 13,958 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इस विषय में 993 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। 26 फरवरी को होगी इस विषय की परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सातवें दिन गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का गुजराती, पंजाबी, बांग्ला मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलग, मलयालम, नेपाली विषय का प्रश्न पत्र और इंटर के छात्रों का कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान=तृतीय प्रश्न पत्र ( कृषि भाग=1 के लिए) तथा कृषि जंतु विज्ञान=अष्टम प्रश्न पत्र (कृषि भाग=2 के लिए) की परीक्षा होगी। उसी तरह दूसरी पाली में केवल इंटर के छात्रों का भूगोल विषय का प्रश्न पत्र होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेन्ट्रल पर एक घंटा खडी रही वंदे भारत:ट्रेन के पार्किंग ब्रेक सिस्टम में न शो होने के कारण रोका गया, टेक्नीशियन ने आनलाइन बात कर प्राबलम साल्व की
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली युवक गिरफ्तार:भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं, बाइक-मोबाइल भी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment