Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा:आरोपी को लिया गया हिरासत में दर्ज हो रहा मुकदमा

    18 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के अतरौलिया में हाई स्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अतरौलिया के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल परीक्षा के अभ्यर्थी आशीष कुमार के स्थान पर पंकज कुमार परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की टीम जब परीक्षार्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच कर रही थी। इस दौरान गड़बड़ी का पता चला। केंद्र व्यवस्थापक के साथ-साथ परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए गठित की गई टीम ने जब परीक्षा दे रहे छात्र से पूछताछ की तो छात्र गोल-गोल जवाब देने लगा। जिससे पूरी टीम को मामले का शक हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रणधीर सिंह ने इस मामले का शिकायती पत्र अतरौलिया थाने को दिया है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दर्ज किया जा रहा है मुकदमा इस मामले में शिकायती पत्र मिलने के बाद अतरौलिया थाने की पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है। इसके साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई है। जिले में अभी तक परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का यह पहला मामला सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्वकर्मा समाज ने सीआरओ को ज्ञापन सौंपा:भृगु मंदिर कॉरिडोर में विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग
    Next Article
    सरकारी स्कूल में बच्चों को कैद करने का मामला:बीएसए जांच के लिए पहुंचे, शिक्षामित्र बोलीं- SC समुदाय से हूं इसलिए बनाया जा रहा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment