Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पथराव मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR:24 फरवरी को बरात चढ़त के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने पर हुआ विवाद

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव सुनाना में मंगलवार रात दलित समुदाय की बारात चढ़त के दौरान हुए पथराव में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि बरात पर पहले से ही हमले की तैयारी की गई थी। दुल्हन के भाई अनीश कुमार ने इसी आशंका के चलते शादी वाले दिन थाना जवां पुलिस को प्रार्थनापत्र भी दिया था, लेकिन पुलिस ने इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं दिया। आरोप लगाया कि हमले के लिए छतों पर ईंट–पत्थर रखे गए थे और बाहर से हमलावरों से बुलाया गया था। आपत्तिजनक' गाना बजने पर विवाद ठाकुर बाहुल्य मोहल्ले से गुजर रही बारात में 'आपत्तिजनक' गाना बजने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते नकाबपोशों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से बारात पर हमला बोल दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी की डेढ़ सेक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। 12 फरवरी को भी हुआ था विवाद दुल्हन पक्ष का कहना है कि उन्हें पहले से ही विवाद की अंदेशा था। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले 12 फरवरी को भी गांव में आई बरात में विवाद किया गया था। अनीश कुमार का कहना है कि उनकी बहन की शादी में भी झगड़े की योजना बनाई गई थी, इसकी जानकारी होने पर ही थाना प्रभारी जवां को प्रार्थनापत्र दिया गया था। ​डीजे संचालक और पुलिस की ओर से FIR दर्ज ​इस मामले में पुलिस ने अब तक दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पहली रिपोर्ट पुलिस की ओर से अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट डीजे संचालक ने दर्ज कराई है। डीजे संचालक का आरोप है कि दो लोगों ने उससे जबरन लीड छीनी और विवादित गाना बजवाया, जिसका विरोध होने पर हिंसा भड़क गई। इस हमले में उसका कीमती डीजे सिस्टम भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए हमलावरों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है। चंद्रशेखर और विपक्षी दलों ने भाजपा को घेरा ​इस घटना ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ एक परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित समाज के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर योगी सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा पीड़ित परिवार के साथ आजाद समाज पार्टी के अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष किशोर कांत ने एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को भी एक शादी में पथराव की घटना हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी वाले दिन झगड़े की आशंका के चलते थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। बावजूद इसके थाना प्रभारी ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि छतों से पथराव में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया कि एसएसपी ने थाना प्रभारी के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उपद्रवियों पर दर्ज किया मुकदमा सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीजे संचालक ने भी एक मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके अलावा दुल्हन पक्ष के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में चार शिकारी गिरफ्तार, मृत सुअर बरामद:फैजगंज बेहटा पुलिस ने जाल, ई-रिक्शा और बाइक जब्त की
    Next Article
    बलरामपुर में 11 करोड़ के MDM घोटाले की जांच तेज:अब तक 12 गिरफ्तार, सफेदपोशों पर शिकंजा कसने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment