Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 11 करोड़ के MDM घोटाले की जांच तेज:अब तक 12 गिरफ्तार, सफेदपोशों पर शिकंजा कसने की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के तहत 11 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दायरे में कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आने लगे हैं और ठोस साक्ष्य मिलने पर जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह मामला 26 नवंबर 2025 को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ला की जांच के दौरान उजागर हुआ था। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से योजना की धनराशि में बड़े पैमाने पर हेरफेर और गबन की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में कोतवाली नगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने 14 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पचपेड़वा क्षेत्र से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले अलग-अलग दिनों में नौ अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तत्कालीन जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना, फिरोज अहमद खान के साथ मिलकर फंड में हेरफेर की साजिश रची थी। जांच में सामने आया है कि घोटाले को अंजाम देने के लिए आईवीआरएस पोर्टल से छात्रों की संख्या प्राप्त कर एक्सेल शीट तैयार की जाती थी। इसे जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जाता था। इस प्रक्रिया में कुछ विद्यालयों के खातों में छात्र संख्या बढ़ाकर अधिक धनराशि हस्तांतरित की जाती थी, जबकि अन्य विद्यालयों की राशि कम कर दी जाती थी। बढ़ी हुई धनराशि को प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और अभिभावक समिति के अध्यक्ष के बीच बांट लिया जाता था। पुलिस अब बैंक खातों, डिजिटल डेटा और अनुमोदन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जांच की आंच अब कुछ प्रभावशाली और जिम्मेदार पदों पर रहे लोगों तक पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साक्ष्य पुख्ता होते ही संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में चर्चित इस घोटाले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में पथराव मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR:24 फरवरी को बरात चढ़त के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने पर हुआ विवाद
    Next Article
    सण्डीला के सिद्धनाथ बाबा मंदिर को 94.19 लाख की स्वीकृति:पर्यटन विकास को हरी झंडी, पहली किश्त में 70 लाख रुपये जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment