Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर पुलिस लाइन में बदायूं-रामपुर ने जीते उद्घाटन मैच:एसपी ने कबूतर उड़ाकर तीन दिवसीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर पुलिस लाइन में तीन दिवसीय अंतरजनपदीय पुलिस हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बरेली जोन की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी अभिषेक झा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एसपी झा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष बास्केटबॉल में पहला मैच अमरोहा और बदायूं के बीच हुआ, जिसमें बदायूं ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला संभल और बरेली के बीच खेला गया, जिसमें संभल की टीम 14-10 से विजयी रही। तीसरे मैच में मुरादाबाद ने पीलीभीत को 12-01 से हराया। चौथे मुकाबले में शाहजहांपुर ने रामपुर को 08-00 से पराजित किया। महिला हैंडबॉल वर्ग में पहला मैच रामपुर और बदायूं के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला बरेली और मुरादाबाद के बीच हुआ, जिसमें मुरादाबाद ने जीत हासिल की। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए अशोक त्यागी (राज्य स्तरीय खिलाड़ी), राशिद (राज्य स्तरीय खिलाड़ी), मौ. नदीम (एनआईएस) और भावना (राज्य स्तरीय खिलाड़ी) को निर्णायक बनाया गया। हैंडबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अरविंद अहलावत (राज्य स्तरीय खिलाड़ी), शुभम (राज्य स्तरीय खिलाड़ी), जितेंद्र (राज्य स्तरीय खिलाड़ी) और चित्रा चौहान (एनआईएस) शामिल रहे। इस अवसर पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक गौतम राय व अंकित बंसल, सीओ सिटी/लाइंस संग्राम सिंह, सीओ अपराध आकांक्षा गौतम, सीओ कार्यालय राकेश वशिष्ठ, सीओ आंकिक राजेश सिंह सोलंकी, सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह, प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार सहित जनपद के थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ करोड़ के घोड़े पर बृजभूषण ने की घुड़सवारी:घर के परिसर में नजर आए, पंजाब से गिफ्ट में मिला था विदेशी नस्ल का घोड़ा
    Next Article
    लखनऊ मंडल आयुक्त रायबरेली पहुंचे:DM के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment