Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेढ़ करोड़ के घोड़े पर बृजभूषण ने की घुड़सवारी:घर के परिसर में नजर आए, पंजाब से गिफ्ट में मिला था विदेशी नस्ल का घोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर में आज काफी लंबे समय बाद घुड़सवारी करते हुए नजर आए है। उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले उपहार में मिले डेढ़ करोड़ रुपए के घोड़े पर बैठकर घुड़सवारी की है और घुड़सवारी करते हुए जनसुनवाई स्थल पहुंचे। आम तौर पर, बृजभूषण शरण सिंह अपने जिम से निकलकर 200 मीटर पैदल चलकर अपनी बैठक स्थल पर पहुंचते हैं और लोगों की जनसमस्याएं सुनते हैं। हालांकि आज उन्होंने एक अलग तरीके से जनसुनवाई की शुरुआत की। जिम से निकलने के बाद, वे सीधे अपने घोड़े पर बैठे और बाग तक घुड़सवारी करते हुए पहुंचे। बाग में भी उन्होंने कुछ देर घुड़सवारी की, जिसके बाद वे जनसुनवाई स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने घोड़े से उतरकर उसे गुड़ खिलाया और कुछ समय उसके साथ बिताया। इसके उपरांत, वे जनसुनवाई में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। बृजभूषण शरण सिंह घोड़ों के पुराने शौकीन माने जाते हैं और पहले नियमित रूप से घुड़सवारी करते थे। 5 तस्वीरें देखिए… हालांकि, पिछले कुछ सालों से उन्होंने घुड़सवारी करना बंद कर दिया था। उनके अस्तबल में कुल छह घोड़े हैं, जिनमें एक डेढ़ करोड़ रुपए का और एक ढाई करोड़ रुपए का घोड़ा शामिल है। ढाई करोड़ रुपए वाला घोड़ा उन्हें जन्मदिन पर उपहार स्वरूप मिला था। इन सभी घोड़ों की देखभाल बृजभूषण शरण सिंह के कर्मचारी करते हैं। इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "बहुत दिनों बाद आज घोड़े पर बैठकर घुड़सवारी करने का मन हुआ तो मैं बैठ गया। हमारे अस्तबल में कई घोड़े हैं और यह घोड़ा मुझे जन्मदिन से पहले उपहार में मिला था। मैंने सोचा आज इस पर बैठकर घुड़सवारी करता हूं।" उन्होंने आगे बताया कि उनके बेटे करण भूषण सिंह भी घुड़सवारी करते हैं और वे भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खराब सड़क की वजह से पलटा बालू से भरा डंपर:ड्राइवर-कंडक्टर घायल, डंपर क्षतिग्रस्त; कई लोगों की जा चुकी है जान
    Next Article
    बिजनौर पुलिस लाइन में बदायूं-रामपुर ने जीते उद्घाटन मैच:एसपी ने कबूतर उड़ाकर तीन दिवसीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment