Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फांसी लगाने से हुई थी नजराखातून की मौत:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा, ससुराल वाले कर रहे थे परेशान, दोनों बच्चों का पता नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आज सुबह आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार नजराखातून की मौत फांसी लगाने से हुई थी। यह जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने अब इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, नजराखातून के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में पति शाहरुख उर्फ रियाज समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घर वालों को वीडियो भी भेजा था नजराखातून की मौत के बाद से ही उनके दोनों बच्चे, 7 वर्षीय नबा खान और 5 वर्षीय अली खान, लापता हैं। पीड़ित परिवार पुलिस से बच्चों को बरामद करने की मांग कर रहा है ताकि वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। हालांकि अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार, नजराखातून अपने पति और उसके परिवार वालों की प्रताड़ना से लगातार परेशान थी। उसने पांच महीने पहले अपने परिवार को एक वीडियो भी भेजा था। पति पर मारने का लगाया था आरोप इसमें वह पति पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए उसे वहां से ले जाने की गुहार लगा रही थी। परिजनों ने उस समय वीडियो को गंभीरता से नहीं लिया था। इस घटना के बाद से आरोपी पति शाहरुख के परिजन फरार हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि बच्चों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। नजराखातून का अंतिम संस्कार आज जालौन में किया जाएगा, जिसके लिए परिजन शव लेकर रवाना हो गए हैं। बच्चों की बरामदगी में जुटी पुलिस नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि फांसी लगाने से मौत हुई है दोनों बच्चों को लेकर के पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। संभवता दोनों बच्चे आरोपी पति शाहरुख के परिवार के साथ कहीं चले गए हैं क्योंकि घटना के बाद से वह लोग घर पर नहीं है। प्रयास है जल्द हो दोनों बच्चों को बरामद करके जल्द ही उनके परिजनों को सौप जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में VDO की संपत्ति 1.35 करोड़ अधिक निकली:विजिलेंस की टीम ने दो दिन पहले की थी छापेमारी मारी, जेल में बंद है आरोपी
    Next Article
    बदायूं में चार शिकारी गिरफ्तार, मृत सुअर बरामद:फैजगंज बेहटा पुलिस ने जाल, ई-रिक्शा और बाइक जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment