Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में VDO की संपत्ति 1.35 करोड़ अधिक निकली:विजिलेंस की टीम ने दो दिन पहले की थी छापेमारी मारी, जेल में बंद है आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की विजिलेंस टीम ने ग्राम विकास अधिकारी संजय वालिया के घर पर दो दिन पहले छापेमारी की थी। VDO चार माह से जेल में बंद है। संपत्ति की जांच में विजिलेंस ने खुलासा किया है कि करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए अधिक की संपत्ति मिली है।है। कुल संपत्ति 9 करोड़ की निकली है। करीब 5 से 6 घंटे दो ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला था। थाना सदर बाजार क्षेत्र की साकेत कॉलोनी स्थित VDO संजीव वालिया के आवास पर 24 फरवरी को करीब पांच से छह घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, आभूषणों के बिल और अन्य वित्तीय कागजातों की गहन जांच की। जांच के दौरान दस्तावेजों और बिलों की फोटोकॉपी भी की गई ताकि संपत्ति के स्रोत और वास्तविक मूल्य का आकलन किया जा सके। बताया गया कि करीब चार महीने पहले भी विजिलेंस टीम ने संजीव कुमार वालिया के घर पर सर्च अभियान चलाया था। उस समय उनकी संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 9 करोड़ रुपए आंका गया था। लेकिन अब दोबारा की गई जांच में उनकी संपत्ति में 1 करोड़ 35 लाख रुपए की अतिरिक्त बढ़ोतरी सामने आई है, जिससे जांच एजेंसियां भी हैरान हैं। गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले संजीव कुमार वालिया को एक ठेकेदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर जेल भेज दिया गया था। तब से विजिलेंस उनकी आय और संपत्ति की जांच कर रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि वालिया पिछले चार महीने से जेल में बंद हैं, फिर भी उनकी संपत्ति से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि उनकी आय और संपत्ति के बीच बड़ा अंतर हो सकता है। मेरठ विजिलेंस के एसपी डॉ.राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वीडीओ की संपत्ति की विस्तृत जांच की जा रही है। दूसरी बार की जांच में 1 करोड़ 35 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल टीम सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है और संपत्ति के स्रोत की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    i-20 कार से आए चोर, 13 बकरे चुरा ले गए:एटा के गोदाम में मारी सेंध, त्योहारों के लिए जमा किए गए थे बकरे
    Next Article
    फांसी लगाने से हुई थी नजराखातून की मौत:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा, ससुराल वाले कर रहे थे परेशान, दोनों बच्चों का पता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment