Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में ट्रेलर की चपेट में मां-दो बेटियों की मौत:शादी में जा रहे थे, पति घायल; शवों का आज होगा पोस्टमार्टम

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना परसा-तिराहीपुर मार्ग पर बाराचवर चट्टी स्थित देसी शराब की दुकान के पास शाम करीब 7:30 बजे हुई। एक ट्रेलर की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के आबादान उर्फ बैरान गांव निवासी रणजीत चौरसिया की पत्नी कुसुम देवी (35), उनकी बेटी अनन्या (8) और कृति (6) के रूप में हुई है। परिवार बलिया के रसड़ा स्थित रणजीत की बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस के अनुसार, परसा-तिराहीपुर मार्ग पर रणजीत चौरसिया अपनी बाइक से पत्नी और बेटियों के साथ जा रहे थे। ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे कुसुम देवी और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। रणजीत चौरसिया घायल हो गए, जिनका मेडिकल कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर परसा-तिराहीपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बरेसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रेलर चालक शराब के नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मदाबाद-परसा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर और ट्रकों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। मृतक तीनों शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी पहुंचे थे मौके पर घटना की सूचना पर मोहम्मदाबाद एसडीएम डॉ. हर्षित तिवारी और सीओ सुधाकर पांडेय समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया था। पुलिस ने ट्रेलर को सीज कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। मर्चरी में रखे गए शव, आज होगा पोस्टमार्टम तीनों मृतकों के शवों को गाजीपुर के मर्चरी हाउस में रखवाया गया था। आज पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं हादसे में घायल रणजीत चौरसिया का गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। शादी की खुशियां मातम में बदल गई थीं और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धौलाना के छिजारसी टोल पर 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट:होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, संभल से दिल्ली जा रहा था
    Next Article
    कब्रिस्तान कब्जे का विरोध कर रहे युवक पर हमला:गंभीर हालत में बहराइच से लखनऊ रेफर, आज होनी थी गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment