Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कब्रिस्तान कब्जे का विरोध कर रहे युवक पर हमला:गंभीर हालत में बहराइच से लखनऊ रेफर, आज होनी थी गवाही

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के वैराकाजी गांव में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मोहम्मद समाल पर बुधवार देर रात आठ लोगों ने हमला कर दिया। वह मस्जिद से तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल समाल को कैसरगंज सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया है। समाल जब कोटवा मस्जिद से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में उनके पेट और जांघ पर गहरे घाव हो गए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद समाल कब्रिस्तान की जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे का विरोध कर रहे थे। इसी मामले को लेकर उनकी इलाके के सफीउल्लाह नामक व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी। इस कब्जे को हटाने संबंधी एक मुकदमे में आज हाईकोर्ट में समाल की गवाही होनी थी। इलाके के निवासी अफजल ने बताया कि रफी, सईद और इरफान सहित लगभग आठ लोगों ने यह हमला किया है। स्थानीय लोगों ने फायरिंग होने का भी दावा किया है, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने जानकारी दी कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में ट्रेलर की चपेट में मां-दो बेटियों की मौत:शादी में जा रहे थे, पति घायल; शवों का आज होगा पोस्टमार्टम
    Next Article
    सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ी, भाव गिरे:80 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ, सड़क पर जाम की स्थिति बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment