Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली को लेकर उन्नाव प्रशासन अलर्ट:एसपी बोले- हुड़दंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, घर-घर जाकर ली जा रही आरोपियों की जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस ने होली पर्व के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिंह ने जानकारी दी कि जिले में चिन्हित सभी होलिका दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जा चुका है। अब तक किसी भी स्थान पर कोई विवाद सामने नहीं आया है। पुलिस टीमों ने उन सभी जगहों का निरीक्षण किया है जहां होलिका दहन होना है। यदि कहीं पूर्व में कोई विवाद था, तो उसके कारणों की समीक्षा कर समाधान का प्रयास किया गया है। अपराधियों का हो रहा सत्यापन त्योहार से पहले हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे अपराधियों का भी भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि त्योहार के दौरान कोई आपराधिक घटना न हो। पीस कमेटी की बैठकें हो रहीं आयोजित होली के मद्देनजर जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। थाना और सर्किल स्तर पर भी लगातार पीस कमेटी की बैठकें हो रही हैं, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस घर तक पहुंच रही सत्यापन प्रक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी ने बताया कि यह प्रक्रिया बीट स्तर पर पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर जाकर की जा रही है। अपराधियों को थाने बुलाने के बजाय पुलिस स्वयं उनके घर या संबंधित स्थान पर जाकर उनकी उपस्थिति और गतिविधियों का सत्यापन कर रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में चलाए गए ऑपरेशन दस्तक के तहत भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी। इस अभियान में पुलिस टीम घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करती है कि संबंधित व्यक्ति घर पर है या नहीं, यदि बाहर है तो कहां और किस कार्य में संलग्न है। इसी तरह की निगरानी व्यवस्था होली के मद्देनजर भी लागू की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पकड़े तेंदुए को सहारनपुर के जंगल में छोड़ा:25 फरवरी को स्कूल में दिखा था, 7 घंटे तक चला ऑपरेशन
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत:लखनऊ से मथुरा जा रही थी, ट्रैक पार करते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment