Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:मथुरा-वृंदावन में सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति जांची, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मछली फाटक, स्टेट बैंक चौराहा, कंकाली देवी मंदिर मार्ग और भूतेश्वर तिराहा समेत कई स्थानों पर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इन स्थलों पर रोड साइड इंटरलॉकिंग, व्यू कटर की स्थापना, पौधरोपण, कच्चे हिस्सों को पक्का करने और वॉल पेंटिंग जैसे कार्य प्रगति पर हैं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने होली से पहले सभी कार्यों को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त की गई। नगर आयुक्त ने प्रमुख मार्गों, तिराहों और चौराहों को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर करना है। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम और अवर अभियंता इमरान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम होली से पहले शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के प्रयासों में तेजी ला रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ी, भाव गिरे:80 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ, सड़क पर जाम की स्थिति बनी
    Next Article
    बांदा कृषि विश्वविद्यालय में लगेगा किसान मेला:7 राज्यों के किसान और वैज्ञानिक होंगे शामिल, 150 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment