Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ी, भाव गिरे:80 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ, सड़क पर जाम की स्थिति बनी

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में गुरुवार को आलू की आवक में भारी वृद्धि दर्ज की गई। इसके चलते मंडी में आलू के भाव में 80 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई। मंडी परिसर और बाहरी सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आलू लेकर सुबह 3 बजे से ही मंडी पहुंचना शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में आलू की आवक के कारण मंडी में वाहनों की भीड़ बढ़ गई। भाव में 80 रुपये की गिरावट के बाद, सामान्य गड्ढा आलू 251 रुपये से 401 रुपये प्रति क्विंटल बिका। छंटा आलू 451 रुपये से 551 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि सुपर छंटा आलू 511 रुपये से 581 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। हॉलैंड प्रजाति का आलू 651 रुपये से 751 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचा गया। सड़क पर जाम भी लग रहा होली का त्योहार नजदीक होने के कारण किसानों को खर्च की आवश्यकता है, जिससे मंडी में आलू की आवक लगातार बढ़ रही है। किसान सुबह से ही अपनी उपज लेकर आढ़तों पर पहुंच रहे हैं। आलू से लदे वाहनों की अधिकता के कारण मंडी के अंदर और बाहर सड़क पर भी जाम लगा रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। दूसरे प्रदेशों में भी जाता है आलू सातनपुर मंडी से बिहार पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य प्रदेशों को भी आलू प्रतिदिन जाता है। बताया गया करीब 80 ट्रक आलू यहां से प्रतिदिन बाहर जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्रिस्तान कब्जे का विरोध कर रहे युवक पर हमला:गंभीर हालत में बहराइच से लखनऊ रेफर, आज होनी थी गवाही
    Next Article
    होली से पहले नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण:मथुरा-वृंदावन में सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति जांची, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment