Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    i-20 कार से आए चोर, 13 बकरे चुरा ले गए:एटा के गोदाम में मारी सेंध, त्योहारों के लिए जमा किए गए थे बकरे

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित भूतेश्वर में एक गोदाम से बुधवार देर रात अज्ञात चोर 13 बकरे चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। चोर एक आई20 कार में आए थे। उन्होंने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बकरों को चुरा लिया। सुबह जब पड़ोसियों ने गोदाम का ताला खुला देखा, तो उन्होंने तत्काल मालिक को सूचना दी। 3 तस्वीरें देखिए… गोदाम मालिक मुहम्मद सोहिल पुत्र मुहम्मद तसलीम निवासी इस्लाम नगर ने बताया कि उन्होंने ईद और होली के त्योहारों के लिए कुल 25 बकरे-बकरियां खरीदकर गोदाम में रखे थे। बुधवार शाम 8 बजे वह गोदाम में ताला लगाकर नमाज पढ़ने चले गए थे। जब उन्हें चोरी की सूचना मिली और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो 13 बकरे गायब मिले। पीड़ित सोहिल ने पटियाली गेट चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मंडल आयुक्त रायबरेली पहुंचे:DM के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    सहारनपुर में VDO की संपत्ति 1.35 करोड़ अधिक निकली:विजिलेंस की टीम ने दो दिन पहले की थी छापेमारी मारी, जेल में बंद है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment