Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़पति कारोबारी की हत्यारोपी बहू रील्स की शौकीन:मां के जेल जाने से बेचैन 5 साल का बेटा, बर्थडे पर दादू ने दिया था आखिरी सरप्राइज गिफ्ट

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बंदिशों से छुटकारा पाने की चाहत में बहू ने करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कर दी। आरोपी बहू अब जेल में है। पूरे परिवार का लाडला उसका 5 साल का बेटा मां शालू के जेल जाने के बाद से गुमसुम है। वह न ही ढंग से खाना खा रहा है और न ही चैन की नींद सो रहा है। रात में सोते समय अचानक डर कर उठ जाता है। मां को बुलाता है। दिनभर घर के सभी सदस्यों से बार-बार मां शालू और दादा विनीत मिनोचा के बारे में पूछता है। कहता है कि मम्मा कब आएंगी? दादू कहां गए? इसका परिवारवालों के पास कोई जवाब नहीं है। परिवार के लोग उसे कभी खिलौने देकर तो कभी घुमाने के बहाने बहला फुसला रहे हैं, लेकिन शाम ढलते ही उसे अपनी मां की याद सताने लगती है। वह बार-बार अपने पापा के पास जाकर मम्मा के पास जाने की जिद करने लगता है। परिवार के मुताबिक, बच्चा अपने दादू का बेहद लाडला था। पिछले जन्मदिन पर पोते को दादू ने एक बाइक गिफ्ट की थी, जिसे पाकर वह खुशी से चहक उठा था। इस जन्मदिन उसे दादू का गिफ्ट नसीब नहीं होगा। आरोपी बहू शालू रील की शौकीन थी। उसके सोशल मीडिया में क्या खास पोस्ट रहे, पढ़िए विस्तार से… 2 तस्वीरें देखिए- बर्थडे पर अपने दादा को देखकर खुशियों से लिपट गया था पोता पिछले बर्थडे पर दादू की ओर से दिए गए सरप्राइज गिफ्ट बाइक का वीडियो भी दैनिक भास्कर को मिला है। 16 नवंबर 2025 को आरोपी बहू शालू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पति सुब्रत, 5 साल के बेटे को स्कूल से लेकर आते दिख रहे हैं। शालू बेटे को बर्थडे विश करने के लिए दरवाजे पर उसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। शालू ने बेटे के बर्थडे की खुशी में पूरे घर को लाल–नीले गुब्बारों से सजा रखा था। फ्लैट के मेन गेट और कमरे वीडियो गेम के कॉर्टून के गुब्बारों से सजाए थे। बेटे के कमरे में दाखिल होने के बाद शालू ने हैप्पी बर्थडे टू यू… गाया था। इस दौरान डायनिंग टेबल पर सजा हुआ केक देखकर खुशी से बेटा अपनी दोनों आंखें बंदकर लिया था। तभी कमरे से ‘हैप्पी बर्थडे बच्चे’ बोलते हुए दादू विनीत मिनोचा निकलते हैं। अपने दादू को देखते ही बच्चा दौड़ कर उनसे लिपट जाता है। इसके बाद शालू बेटे से बोलती है कि आपके लिए कमरे में एक सरप्राइज है। जिस पर बेटा दौड़ते हुए अपने कमरे में पहुंचता है। जहां सफेद चादर से ढका उसे गिफ्ट दिखता है। चादर को हटाते ही बच्चे को एक स्पोर्ट्स बाइक मिलती है, जो उसके दादू ने गिफ्ट की थी। लेकिन, विनीत मिनोचा को क्या पता था कि अगला जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने पोते के साथ नहीं होंगे। शालू की 3 तस्वीर देखिए… रील्स बनाने की शौकीन थी ससुर की हत्यारोपी बहू करोड़पति ससुर की हत्यारोपी बहू शालू रील्स बनाने की बहुत शौकीन थी। इसका खुलासा उसकी इंस्टाग्राम आईडी से हुआ है। इंस्टाग्राम पर उसने Shalu Arora Minocha के नाम से अपना पेज बनाया हुआ था, जिसमें शालू के 519 फॉलोवर हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर शालू ने बेटे के पैदा होने से लेकर उसके बर्थडे तक की रील्स पोस्ट की है। इसके साथ ही पति के साथ शादी समारोह, दोस्तों के साथ किटी पार्टी की पोस्ट भी शेयर की। वहीं 16 मार्च 2020 को शालू ने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी अपने अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह हाथों में कंगन, पैरों में मेहंदी, गालों में हल्दी लगाए हुए दिख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में गॉग्लस पहने शालू के हाथों में एक पोस्टर है, जिसमें लिखा हुआ है। R.I.P BACHELORHOOD इसके साथ ही करवाचौथ के मौके पर एक हाथ में अपना और दूसरे में सुब्रत का नाम लिखी हुई मेहंदी और पति की बाहों में बाहे डालकर तस्वीरें पोस्ट की। हालांकि, कारोबारी की हत्या के बाद शालू की पोस्ट पर आलोचना भरे कमेंट्स आ रहे हैं। विशाल और शालू की रिकवर हुई चैट हत्या के बाद सबसे पहले आरोपी ने की चैट डिलीट डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विशाल ने हत्याकांड के बाद सबसे पहले शालू के साथ की गईं चैट ही डिलीट की हैं। हालांकि वाट्सएप कॉल लिस्ट पूरी तरह से डिलीट नहीं कर पाया। कई बार दोनों के बीच बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं। वहीं बेटे से भी विशाल संपर्क में था। हत्याकांड के दिन भी बेटे से बातचीत हुई है। विनीत मिनोचा की हत्या के बाद विशाल ने फ्लैट की ड्युप्लीकेट चाबी देर रात अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दी थी। पुलिस उस चाबी को रिकवर करने के लिए उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करने जा रही है। इस दौरान आरोपी से सिलसिले वार ढंग से फिर से पूछताछ की जाएगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- करोड़पति-ससुर की हत्या के वक्त बहू नाच रही थी: कानपुर में मर्डर प्लान करके पार्टी के लिए निकली, हत्यारों को फोन पर गाइड करती रही कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त उनकी हत्या कराने वाली बहू शालू (35) पार्टी में डांस कर रही थी। पति सुब्रत भी उसके साथ था। शालू ससुर की हत्या की प्लानिंग करके घर से पार्टी के लिए निकली थी। यह पार्टी सुब्रत ने कॉस्मोजिन लाउंज में ऑर्गनाइज की थी। पार्टी के दौरान ही वह बीच-बीच में मोबाइल पर हत्यारोपी नौकर विशाल को गाइड करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैश वाहन का ड्राइवर 5 दिन से लापता:पिता बोले- ‘सर बुला रहे हैं’ कहकर गया था, सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामला
    Next Article
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment