Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैश वाहन का ड्राइवर 5 दिन से लापता:पिता बोले- ‘सर बुला रहे हैं’ कहकर गया था, सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामला

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपए के जाली नोट मिलने के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए सवाल खड़े हो रहे हैं। NIA ने निलंबित करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी बीच करेंसी चेस्ट की कैश वाहन चलाने वाला ड्राइवर आदर्श 5 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए बैंक के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी अपहरण की पुष्टि नहीं की है। बुधवार को NIA की टीम ने न्यू नंदपुरी के अमित कुमार के निजी सहायक आदेश कुमार के घर पहुंचकर जांच की। टीम ने मकान में रखे दस्तावेज और अन्य कागजात खंगाले और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। NIA ने स्थानीय लोगों से आदेश और अमित कुमार से जुड़ी कथित संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। ‘सर बुला रहे हैं’ कहकर गया था आदर्श, फिर मोबाइल बंद आदर्श के पिता शिवप्रसाद ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने बताया- 5 सितंबर की दोपहर आदर्श करेंसी चेस्ट से अलग-अलग बैंक शाखाओं तक कैश पहुंचाने वाली गाड़ी की ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक साथी कर्मचारी का फोन आया। उसने कहा- ‘सर बुला रहे हैं।’ इसके बाद आदर्श वहां से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ समय बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। हमने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली देहात में आदर्श की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। ‘घोटाले से जुड़े लोग बेटे पर बना रहे थे दबाव’ उन्होंने कहा- मुझे शक है कि करेंसी चेस्ट में हुए घोटाले से जुड़े लोगों की वजह से मेरा बेटा गायब हुआ है। ये लोग आदर्श पर दबाव बना रहे थे। उसे डराया जा रहा था कि अगर उसने कुछ बताया तो गबन में उसका नाम भी सामने ला दिया जाएगा। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। आदर्श के नाम पर खरीदी गईं 2 बाइक, दुकान और प्लॉट’ शिवप्रसाद ने बताया- जुलाई में आदर्श के नाम पर 4.90 लाख और 2.70 लाख रुपए की दो बाइक खरीदी गईं। इसके अलावा उसके नाम पर 2 दुकान और 2 प्लॉट खरीदे जाने की भी जानकारी है। इन संपत्तियों का इस्तेमाल कोई और कर रहा था। आदर्श के लापता होने के बाद संबंधित बैंककर्मी के परिजन भी उसके घर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ करने लगे। इससे हमारा शक और बढ़ गया। करीब 2 महीने पहले ही मैंने करेंसी चेस्ट में चल रही कथित गड़बड़ियों की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी थी। अधिकारियों ने मुझे मामले से दूर रहने और चुप रहने के लिए कहा था। अब करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपए के जाली नोट मिलने और मेरा बेटा लापता होने के बाद हम पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। जिससे पूरा सच सामने आ सके। अब पूरा मामला समझिए बैंक अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू PNB के दिल्ली रोड के मंडल कार्यालय में तैनात सीनियर मैनेजर निशा सिंह ने बताया था कि मामला सामने आने के बाद बैंक ने तीनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। बैंक की ओर से विभागीय जांच शुरू की गई थी। इसके बाद से तीन कर्मचारी फरार हैं। NIA ने करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार को अरेस्ट कर लिया। एक महीने पहले हुआ था हरियाणा तबादला अमित कुमार का सहारनपुर से करीब एक महीने पहले तबादला हो गया था। उसे खेड़ा बाजार, जगाधरी स्थित PNB की करेंसी चेस्ट में भेजा गया था। यह करेंसी चेस्ट हरियाणा के यमुनानगर जिले में है। हालांकि, जिस समय सहारनपुर की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने का मामला सामने आया, उस दौरान वह यहां के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों में शामिल था। NIA के रडार पर अमित का निजी सहायक NIA की जांच अब अमित कुमार से जुड़े लोगों और कथित संपत्तियों तक पहुंच रही है। बुधवार को टीम न्यू नंदपुरी स्थित अमित के निजी सहायक आदेश कुमार के आवास पर पहुंची। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों और कागजात की जांच की। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए। स्थानीय लोगों से आदेश की संपत्तियों और उसके संपर्कों के बारे में भी जानकारी ली गई। NIA यह भी पता लगाने में जुटी है कि अमित कुमार से जुड़ी कोई संपत्ति या महत्वपूर्ण दस्तावेज न्यू नंदपुरी में मौजूद हैं या नहीं। अमित से पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क तलाश रही NIA निलंबित चेस्ट मैनेजर अमित कुमार को NIA ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उससे पूछताछ की गई। एजेंसी उसकी भूमिका, संपर्कों और करेंसी चेस्ट में जाली नोट पहुंचने के तरीके की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश है कि ₹17.29 करोड़ के जाली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, किस स्तर पर गड़बड़ी हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। ड्राइवर आदर्श का अचानक लापता होना और उसके पिता के आरोप इस मामले को और गंभीर बना रहे हैं। फिलहाल आदर्श के अपहरण या उसके लापता होने का जाली नोट मामले से सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है। पुलिस और NIA की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। करेंसी चेस्ट क्या है, यहां नोटों की जांच कैसे होती है? RBI के 5 लेयर सुरक्षा इंतजाम समझिए करेंसी चेस्ट क्या होता है? करेंसी चेस्ट बैंक का सुरक्षित कैश सेंटर होता है, जहां बड़ी मात्रा में नोट रखे जाते हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरी बैंक शाखाओं को दिए जाते हैं। करेंसी चेस्ट में आने वाले नोटों को सिर्फ गिना नहीं जाता, बल्कि मशीन यह भी पता लगाती है कि नोट असली है या नकली, चलने लायक है या नहीं। देशभर में 28 फरवरी 2025 तक 2,691 करेंसी चेस्ट हैं। नकदी की निगरानी के लिए 5 लेयर के इंतजाम होते हैं मशीन जांच: नोट असली हैं या नकली, इसकी जांच होती है। CCTV निगरानी: कैश रखने और संभालने वाली जगहों पर CCTV से नजर रखी जाती है। रिकॉर्ड: नकदी के आने-जाने और जांच का पूरा हिसाब रखा जाता है। अचानक जांच: बैंक की टीम समय-समय पर अचानक जांच करती है। निगरानी: बैंक या किसी अन्य जगह पर नकली नोट मिलने पर RBI को जानकारी दी जाती है। -------------- ये भी पढ़ें- करोड़पति कारोबारी की हत्यारोपी बहू रील्स की शौकीन: मां के जेल जाने से बेचैन 5 साल का बेटा, बर्थडे पर दादू ने दिया था आखिरी सरप्राइज गिफ्ट कानपुर में बंदिशों से छुटकारा पाने की चाहत में बहू ने करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कर दी। आरोपी बहू अब जेल में है। पूरे परिवार का लाडला उसका 5 साल का बेटा मां शालू के जेल जाने के बाद से गुमसुम है। वह न ही ढंग से खाना खा रहा है और न ही चैन की नींद सो रहा है। रात में सोते समय अचानक डर कर उठ जाता है। मां को बुलाता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 58 लाख ठगे:फर्जी CBI-ED अफसर बनकर भेजा गिरफ्तारी वारंट, छह पर गैंगस्टर एक्ट
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी की हत्यारोपी बहू रील्स की शौकीन:मां के जेल जाने से बेचैन 5 साल का बेटा, बर्थडे पर दादू ने दिया था आखिरी सरप्राइज गिफ्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment