Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सण्डीला के सिद्धनाथ बाबा मंदिर को 94.19 लाख की स्वीकृति:पर्यटन विकास को हरी झंडी, पहली किश्त में 70 लाख रुपये जारी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्धनाथ बाबा मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 94.19 लाख रुपये (जीएसटी सहित) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए यह राशि मंजूर की गई है। परियोजना की पहली किश्त के रूप में 70 लाख रुपये जारी करने की भी मंजूरी दी गई है। यह प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह के अनुरोध पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को भेजा गया था। गोमती नदी के तट पर स्थित यह मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। परियोजना के तहत यात्री विश्राम हॉल (10x20 मीटर), स्वागत द्वार, यात्री शेड, इंटरलॉकिंग पेवर, आरईसी बेंच, कूड़ेदान, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा, बागवानी और दिशासूचक चिह्न जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 350 मिमी व्यास की बोरिंग का कार्य भी शामिल है। धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत मदों में ही किया जाएगा। निर्माण कार्य जिलाधिकारी की संस्तुति और भूमि की वैधानिक उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद ही शुरू होगा। स्थानीय लोगों ने मंदिर के विकास के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 11 करोड़ के MDM घोटाले की जांच तेज:अब तक 12 गिरफ्तार, सफेदपोशों पर शिकंजा कसने की तैयारी
    Next Article
    धौलाना के छिजारसी टोल पर 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट:होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, संभल से दिल्ली जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment